बहराइच हिंसा मामले में एएसपी ग्रामीण पर गिरी गाज,हटाए गए, दुर्गा प्रसाद तिवारी को‌ मिली न‌ई तैनाती
बहराइच हिंसा मामले में एएसपी ग्रामीण पर गिरी गाज,हटाए गए, दुर्गा प्रसाद तिवारी को‌ मिली न‌ई तैनाती

21 Oct 2024 |  38




बहराइच।उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महराजगंज में हुई हिंसा मामले में अब एक्शन दौर‌ जारी है।सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी पर योगी सरकार की गाज गिरी है।उन्हें पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।वहीं उनकी जगह एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी को बहराइच में नई तैनाती दी गई है।चूंकि पवित्र मोहन त्रिपाठी एएसपी ग्रामीण के पद पर थे।हरदी थाना क्षेत्र भी इन्हें के अंडर में आता था।हिंसा के बाद एएसपी मौके पर स्थिति को भांपने में नाकाम रहे और इतना बड़ा बवाल हो गया।तभी से ये अनुमान लगाया जा रहा था कि इन‌ पर गाज गिरेगी।सूत्रों के मुताबिक आने वाले समय में और अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।

बता दें कि महराजगंज कस्बे में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में झड़प हुई थी।विवाद डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ था।इसके बाद जमकर हिंसा हुई।आगजनी और पत्थरबाजी के बाद गोलीबारी शुरू हो गई।इस दौरान 22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा को गोली मार दी गई थी।अस्पताल ले जाते समय राम गोपाल की मौत हो गई।

राम गोपाल मिश्रा की मौत के बाद बवाल बढ़ गया था। परिजन उसका शव लेकर विरोध प्रदर्शन में लग गए। अन्य लोग भी उनके साथ थे।इस दौरान उपद्रवियों ने कई घरों में आग लगा दी।अस्पताल,शो रूम और कारें भी फूंक दी।अंत में एडीजी एलओ अमिताभ यश को पिस्टल लेकर उपद्रवियों को खदेड़ना पड़ा। इसके बाद धीरे-धीरे हालात सामान्य हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

बहराइच हिंसा मामले पर खुद सीएम योगी पल-पल की अपडेट लेते रहे।हिंसा के बीच टॉप अधिकारियों को फील्ड पर उतारा गया।दरअसल बहराइच में सीधे-सीधे योगी राज के लॉ एंड ऑर्डर को चैलेंज किया गया।सीएम योगी पत्थरबाजी के तुरन्त बाद एक्टिव हो गए।सीएम ने बहराइच में माहौल खराब करने वालों को अल्टीमेटम दिया और कहा जिसने भी अपराध किया उसे बख्शा नहीं जाएगा।

महाराजगंज में हुए दंगे के मामले में सभी पांच आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 18 अक्तूबर शुक्रवार की सुबह सीजेएम प्रतिभा चौधरी के आवास पर आरोपियों की पेशी हुई थी।जहां सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब्दुल हमीद, सरफराज उर्फ रिंकू और गांव के ग्राम प्रधान पति समेत पांच लोगों की शहर के पानी टंकी स्थित जजेज़ कॉलोनी में पेशी हुई। इसके बाद सभी को जिला कारागार में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष हरदी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि 14 दिनों की जेल हुई है। इसके बाद रिमांड पर लिया जाएगा।

More news