बहराइच का हिंसा के बाद क्या है हाल,महाराजगंज में खौफ बरकरार,अब तक 87 गिरफ्तार
बहराइच का हिंसा के बाद क्या है हाल,महाराजगंज में खौफ बरकरार,अब तक 87 गिरफ्तार

19 Oct 2024 |  32




बहराइच।उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बीते दिनों जमकर हिंसा हुई थी।बीते रविवार को महराजगंज कस्बे में दुर्गा पूजा के बाद विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर पथराव और गोलीबारी में राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी।महाराजगंज कस्बा अब धीरे-धीरे पहले के‌ दिनों की तरह सामान्य हो रहा है।शुक्रवार को जिले की बाजारों में रौनक नजर आई,जुमा की नमाज भी शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई, लेकिन मकानों पर ध्वस्तीकरण की नोटिस लगने से बुलडोजर कार्रवाई की आशंका को लेकर लोगों में खौफ हैं।

बहराइच जिले में लोगों का आम जन-जीवन पटरी पर वापस लौट रहा है। शुक्रवार को जिले की सभी मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई,जिले के सभी बाजारों में शाम को चहल पहल दिखी,जिले में अमन चैन कायम हो रहा है,जहां हिंसा हुई वहां अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है।यहां मकानों पर ध्वस्तीकरण का नोटिस लगने से लोग खौफ में हैं,कई घर अभी भी खाली पड़े हैं,जो लोग हिंसा के डर से भाग गए थे, वह वापस नहीं लौटे हैं, उनके मन में अभी भी खौफ बना हुआ है।

सांप्रदायिक हिंसा मामले में पुलिस ने शुक्रवार को 26 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।अब तक 87 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुका हैं।इनमें राम गोपाल मिश्रा की हत्यारोपी सरफराज और तालीम भी शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक महाराजगंज हिंसा मामले में अब तक दोनों समुदायों के 87 लोग गिरफ्तार हुए हैं।इससे पहले पुलिस ने 61 लोगों को गिरफ्तार किया था। 13 अक्टूबर को हुई हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी।पुलिस ने 13 से 16 अक्टूबर तक 11 मुकदमे दर्ज किए थे।इनमें 6 नामजद सहित लगभग 1000 अज्ञात लोग शामिल हैं।इन्हीं मुकदमों और शांति भंग की आशंका में ये गिरफ्तारियां हुई हैं।बता दें कि बीते रविवार को महराजगंज कस्बे में दुर्गा पूजा के बाद मां दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर पथराव और गोलाबारी हुई थी। गोलाबारी में राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई थी।इस घटना में कई घायल भी हुए।

More news