हिमालय की गोद में विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी,1.31 लाख करोड़ लागत
हिमालय की गोद में विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी,1.31 लाख करोड़ लागत

05 Nov 2026 |   27



 

नई दिल्ली।भारत हिमालय की गोद में अपनी सबसे महत्वाकांक्षी रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक की योजना बना रहा है,मीटर में ऊंचाई 5256 और फीट में हाइट 17244, भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन बनाने की तैयारी है,जो विश्व में सबसे ऊंचाई पर होगा।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर को लद्दाख के लेह से जोड़ने वाली प्रस्तावित रेलवे लाइन न केवल ट्रेनों को देश की उत्तरी सीमा के करीब लाएगी,बल्कि एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी। 489 किलोमीटर लंबी बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन पर समुद्र तल से लगभग 5,256 मीटर (17,244 फीट) की ऊंचाई पर एक रेलवे स्टेशन के निर्माण किए जाने की उम्मीद है।

अगर लद्दाख में प्रस्तावित इस स्टेशन को इतनी ऊंचाई पर बनाया जाता है, तो यह विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन बन जाएगा। यह चीन के तंगगुला रेलवे स्टेशन को पीछे छोड़ देगा, जिसके नाम अभी लगभग 5,068 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने का रिकॉर्ड है।

प्रस्तावित रेलवे कॉरिडोर का सबसे बड़ा आकर्षण लद्दाख में तंगलांग ला दर्रे के नीचे बनने वाला स्टेशन है। लगभग 5,256 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह प्रस्तावित स्टेशन, चीन की छिंगहाई-तिब्बत रेलवे पर मौजूद तंगगुला रेलवे स्टेशन से काफी अधिक ऊंचाई पर होगा।चीन का यह स्टेशन समुद्र तल से लगभग 5,068 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसे विश्व का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन माना जाता है। प्रस्तावित भारतीय स्टेशन की ऊंचाई इससे लगभग 188 मीटर अधिक होगी।

रेल मंत्रालय ने इस अहम प्रोजेक्ट का सर्वे पूरा कर लिया है और डीपीआर भी तैयार कर ली है। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार इस परियोजना पर लगभग 1.31 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। हालांकि इस परियोजना को निर्माण के लिए जरूरी मंजूरी मिलनी बाकी है।

More news