जियो लिस्टिंग सेरेमनी के दौरान रोने भावुक हुए मुकेश अंबानी
जियो लिस्टिंग सेरेमनी के दौरान रोने भावुक हुए मुकेश अंबानी

28 Oct 2026 |   32



 

नई दिल्ली।मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर का मार्केट डेब्यू हो गया है।बाजार के भूचाल में भी जोरदार लिस्टिंग के दौरान पूरा अंबानी परिवार मौजूद था। इस दौरान एक खास तस्वीर भी देखने को मिली,जब मुकेश अंबानी लिस्टिंग सेरेमनी के दौरान भावुक हो गए। बता दें कि जिओ प्लेटफॉर्म शेयर लिस्टिंग के बाद मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी स्पीच दे रहे थे,तो हाथों से तालियां बजाते हुए मुकेश अंबानी भावुक हो गए।

मुकेश अंबानी हुए भावुक 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बुधवार को उस समय भावुक हो गए, जब जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के बाद उनके बच्चे आकाश अंबानी,अनंत अंबानी और ईशा अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स के स्टॉक मार्केट डेब्यू सेरेमनी को संबोधित कर रहे थे।जिओ लिस्टिंग सेरेमनी में जब अनंत अंबानी और ईशा अंबानी ने रिलायंस की विरासत को याद किया,तो मुकेश अंबानी की आंखों में आंसू आ गए।

संबोधन के दौरान अनंत अंबानी ने ये कहा

अपने संबोधन के दौरान अनंत अंबानी ने कहा कि जिओ प्लेटफॉर्म्स को देशभर का आशीर्वाद मिला है।अनंत ने कहा कि इस सपने का बीज ईशा दीदी ने बोया और आकाश भाई ने इसे अपना सपना बनाया।मां ने कहा जिओ मेरे लाल,दादी ने कहा जुग जुग जियो और दोस्तों ने कहा जियो यार।दरअसल जियो को भारत के लोगों ने बनाया है।अनंत ने आगे कहा कि जियो आपने बनाया और आपके सपनों को पूरा करना ही हमारा सपना है।अनंत के इस भाषण के दौरान मुकेश अंबानी भावुक हो गए और वो अपनी आंखों से आंसू पोंछते हुए नजर आए।

ईशा अंबानी ने क्या कहा

अनंत अंबानी के भाषण पर,जहां मुकेश अंबानी की आंखें आंसुओं से भर गईं, तो वहीं  रिलायंस की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी के भाषण के दौरान भी मुकेश अंबानी भावुक दिखाई दिए।ईशा ने जियो के पीछे की टीम के साथ भाईयों, मां और पिता का शुक्रिया किया।ईशा ने कहा कि बार-बार मेरे पिता ने एक ऐसा भविष्य देखा है,जो दूसरे अभी तक नहीं देख पाए।मेरे पिता ने वह बनाने की हिम्मत दिखाई,जिसे दूसरे नामुमकिन कहते थे और करोड़ों भारतीयों ने उनके विजन में नई संभावनाएं और उम्मीदें देखी हैं।ईशा ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है।भाई आकाश अंबानी को लेकर ईशा ने कहा कि आकाश पिछले 13 सालों में इस सफर में हैं, मुझे नहीं लगता कि तुम एक भी दिन आधी रात से पहले घर आए हो,मुझे तुम्हारी बहन होने पर बहुत गर्व है।

More news