पीएम किसान योजना:बीत गया दशहरा आ रही दीपावली, अब कब खत्म होगा किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार
पीएम किसान योजना:बीत गया दशहरा आ रही दीपावली, अब कब खत्म होगा किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार

21 Oct 2026 |   32



 

नई दिल्ली।देश के किसान इस समय पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।ये इंतजार कब खत्म होगा,इसका जवाब अभी तक नहीं मिला है।दशहरे भी बीत गया।अब दीपावली आने वाली है।अभी तक कृषि मंत्रालय की ओर से पीएम किसान योजना की आगामी किस्त जारी होने की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।
किसानों के खाते में आगामी किस्त का पैसा कब आएगा इसकी जानकारी कृषि मंत्रालय किस्त जारी होने से कुछ दिन पहले देता है।हालांकि अभी तक कृषि मंत्रालय की ओर से किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

कब होगा किस्त जारी होने का ऐलान

कृषि मंत्रालय किस्त जारी होने की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ सोशल मीडिया पर करता है। इसके अलावा पीएम किसान योजना को लेकर अलग से सोशल मीडिया अकाउंट्स भी बनाया गया है, जहां इस योजना से जुड़ी जानकारी शेयर की जाती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ दिनों में इसकी घोषणा हो सकती है।

बता दें कि इस बार दीपावली 8 नवंबर को है। उम्मीद यही लगाई जा रही है कि यह किस्त दीपावली से पहले जारी हो सकती है। हालांकि पिछली बार कैलैंडर ईयर की आखिरी किस्त दीपावली के बाद आई थी।पिछले साल दीपावली 20 अक्टूबर को थी और पीएम किसान योजना की किस्त 19 नवंबर को आई थी। पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से योजना की 24वीं किस्त जारी की थी।

More news