गोल्ड-सिल्वर में गिरावट का थमा तूफान,आज बढ़े दोनों के दाम
गोल्ड-सिल्वर में गिरावट का थमा तूफान,आज बढ़े दोनों के दाम

02 Nov 2026 |   26



 

नई दिल्ली।सोने-चांदी की कीमतों में आया गिरावट का तूफान आज थम गया है।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी पिछले ट्रेडिंग सेशन में भारी गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं में निचले स्तरों पर खरीदारी लौटी। सर्राफा बाजारों में भी तेजी है।

MCX पर 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 53696 रुपये तक सस्ता हो चुका...

इस साल की बात करें तो MCX पर 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 53696 रुपये तक सस्ता हो चुका है।वहीं एमसीएक्स सिल्वर का भाव ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 237798 रुपये गिर चुका है।घरेलू वायदा बाजार में सुबह MCX पर सोना 0.40 फीसदी बढ़कर 1,39,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमत 1.15% की तेजी के साथ 1,82,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

बता दें अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने की हाजिर कीमत 2.7 फीसदी गिरकर 3,910.53 डॉलर प्रति औंस पर आ गई थी। यह अक्टूबर 2025 के बाद इसका सबसे निचला स्तर था। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाले अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 2.8 फीसदी की गिरावट आई और कीमत 3,919.60 डॉलर प्रति औंस रह गई।चांदी की हाजिर कीमत भी 5.8 फीसदी गिरकर 49.34 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी। नवंबर 2025 के बाद पहली बार चांदी 50 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसली। सोने की कीमतों में लगातार दूसरे महीने गिरावट का दबाव बना हुआ है। अक्टूबर के दौरान सोना करीब 5.9 फीसदी नीचे रहा।हालांकि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कुछ सुधार देखने को मिला। एशियाई कारोबार के दौरान हाजिर सोना 0.7 फीसदी बढ़कर 3,900.15 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.5 फीसदी चढ़कर 49.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

सोने-चांदी की कीमतों में क्यों आई तेजी

शुक्रवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी की। इससे सोमवार को कीमतों को सहारा मिला,तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है। इससे सोने की कीमतों को कुछ राहत मिली,अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को स्थिर रखने के फैसले और महंगाई की चिंता से बाजार को संकेत मिल रहे हैं कि ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं। इससे सोने जैसी ब्याज नहीं देने वाली संपत्तियों पर दबाव पड़ता है,अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र में संघर्ष बढ़ने पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव तेज हो सकता है।

2 नवंबर 2026 को प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के भाव

दिल्ली में आज का सोना-चांदी भाव

24 कैरेट गोल्ड प्राइस: ₹1,38,900 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड प्राइस: ₹1,27,325 प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव: ₹1,81,610 प्रति किलो

मुंबई में आज का सोना-चांदी भाव

24 कैरेट गोल्ड प्राइस:₹1,38,990 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड प्राइस: ₹1,27,408 प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव: ₹1,81,930 प्रति किलो

बेंगलुरु में सोने-चांदी का भाव

24 कैरेट गोल्ड प्राइस: ₹1,39,100 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड प्राइस: ₹1,27,508 प्रति 10 ग्राम

चांदी का भाव: ₹1,82,080 रुपये प्रति किलो

कोलकाता में आज का सोना-चांदी भाव

24 कैरेट गोल्ड प्राइस: ₹1,38,810 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट गोल्ड प्राइस: ₹1,27,643 प्रति 10 ग्राम

चांदी भाव: ₹1,81,690 प्रति किलो

More news