पौष पूर्णिमा पर हौदेश्वरनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु,गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़
पौष पूर्णिमा पर हौदेश्वरनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु,गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़

04 Jan 2026 |   99



ब्यूरो देवी शरण मिश्रा 

कुंडा/प्रतापगढ़।पौष पूर्णिमा पर शनिवार को हौदेश्वरनाथ धाम में श्रद्धालु उमड़ पड़े।गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में अस्था की डुबकी लगाने के लिए घाटों की ओर पहुंचने लगे।श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है।मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। हर-हर महादेव और गंगा मैया के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा।

श्रद्धालुओं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेला प्रबंधन पूरी तरह मुस्तैद रहा।मेला प्रबंधक जुगनू विश्वकर्मा माइक से लगातार श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने,कतारबद्ध होकर स्नान करने और घाटों पर सावधानी बरतने की अपील करते रहे।श्रद्धालुओं भीड़ को देखते हुए पुलिस मौके पर तैनात रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र घाटों पर अतिरिक्त निगरानी रखी गई,जिससे पूरे आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने पाई।

बता दें कि पौष पूर्णिमा पर हौदेश्वरनाथ धाम में गंगा में अस्था की डुबकी लगाने के लिए क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मेला क्षेत्र पूरी तरह आस्था के रंग में रंगा नजर आया।

More news