
ब्यूरो देवी शरण मिश्रा
प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विकास खंड मानधाता के ग्राम पंचायत भदोही में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डीएम शिव सहाय अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि वे एक सामान्य किसान परिवार से हैं।उन्होंने स्वीकार किया कि जिलाधिकारी के पद तक पहुंचने में उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान है।डीएम ने उपस्थित महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दिवस महिलाओं के लिए समर्पित है।
डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि जहां नारियों की पूजा व सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है,नारी में वह शक्ति है जो असंभव कार्य को भी सम्भव कर सकती है एवं एक शिक्षित नारी पूरे परिवार को शिक्षित करती है,इसलिये महिलाओं को शिक्षित अवश्य होना चाहिए, नारी जहां सामाजिक बुराइयों को दूर करने में सहायक होती है।डीएम ने कहा कि दुनिया के सभी विकसित समाजों और राष्ट्रों में महिलाओं का अहम योगदान रहा है,महिलाओं में यदि आगे बढ़़ने की ललक और इच्छा शक्ति है तो न केवल वह आगे बढ़़ती है बल्कि पूरी पीढ़ी, समाज और राष्ट्र को आगे बढ़ाती है।
डीएम शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि नारियों के सम्मान व उनके साथ किसी अत्याचार के सम्बन्ध में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा बहुत सी महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है।संचालित योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराये जाने पर बल दिया।डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ योजना पूरे देश में सिद्धान्त से लागू किए जाने से सभी क्षेत्रों में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने महिला दिवस पर उपस्थित सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी। श्रीकांत दर्वे ने कहा कि वोट के अधिकार की मांग से शुरू हुआ संघर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में परिवर्तित हो गया।महिलाओं का वर्तमान सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान हेतु इज्जत घर का निर्माण कराया तो ओडीओ फेज-2 में महिलाओं के सहयोग से ही ओडीएफ फेज-2 चलेगी।गीला कचरा एवं सूखा कचरा घर के स्तर पर ही प्रथक्करण करने में महिलाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण है।आजीविका मिशन से महिलाओं के सशक्तीकरण,महिलाओं के आर्थिक संवर्धन के बारे में परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव ने अवगत कराया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत दर्वे ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि महिलाओं के वोट के अधिकार की मांग से शुरू हुआ संघर्ष आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान में महिलाओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई। ओडीएफ फेज-2 में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया गया। गीला और सूखा कचरा अलग करने में भी महिलाओं की भूमिका को सराहा गया।
बता दें कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने 17 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया,जिसमें ग्राम प्रधान भदोही नीरजा सिंह,ग्राम प्रधान टिकरी अनारकली,ग्राम प्रधान मदईपुर स्वलेहा खातून, पंचायत सहायक अंशिका सिंह, रंजना पटेल,पूजा सिंह, गुलनाज बानो,केयरटेकर सीएससी पुष्पा देवी,शोभा देवी, सुनीता,शीला देवी,मालती देवी,सफाईकर्मी उर्मिला देवी, लीलावती,नीशा देवी,गीता,लालती के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर डीएम ने वृक्षारोपण भी किया।इस दौरान तहसीलदार सुप्रिया चतुर्वेदी, डीसी अतुल मिश्रा, प्रधान रामपुर मुस्तर्का आशुतोष सिंह, पूरेलाल प्रधान रमेश सिंह आदि प्रधान उपस्थित रहे।
|