ग्रामीणों का स्मार्ट मीटरों पर फूटा गुस्सा,उखाड़कर बिजलीघर में लगाया ढेर,किया जोरदार विरोध प्रदर्शन 
ग्रामीणों का स्मार्ट मीटरों पर फूटा गुस्सा,उखाड़कर बिजलीघर में लगाया ढेर,किया जोरदार विरोध प्रदर्शन 

01 May 2026 |   26



 

आगरा।उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगातार चर्चा में है। गड़बड़ियों के चलते उपभोक्ताओं के लिए ये मीटर मुसीबत बन गए हैं।इसके बाद से सरकार ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है।आगरा के अकोला कस्बे में शुक्रवार को स्मार्ट मीटरों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।सैकड़ों ग्रामीणों ने मीटर उतारकर बिजलीघर में जमा कर दिए।बिजली बिलों में अनियमितता और अधिक वसूली के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध के दौरान महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं। ग्रामीण स्मार्ट मीटरों को लेकर देवी मंदिर पर एकत्र हुए और वहां से पैदल मार्च करते हुए बाजार के रास्ते बिजलीघर पहुंचे। बिजलीघर पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटरों का ढेर लगा दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से बिजली बिलों में अनियमितता और अधिक वसूली की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं।बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की जिला अध्यक्ष लवानिया कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि स्मार्ट मीटरों की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से रोका जाए और बिजली बिलों में हो रही कथित अनियमितताओं की जांच कराई जाए।

More news