लखनऊ अग्निकांड:सीएम योगी ने एलडीए वीसी को किया तलब,अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की मांगी पूरी रिपोर्ट
लखनऊ अग्निकांड:सीएम योगी ने एलडीए वीसी को किया तलब,अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की मांगी पूरी रिपोर्ट

23 Jun 2026 |   34



ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज कोचिंग अग्निकांड में अवैध निर्माणों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।सीएम ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की कार्रवाई रिपोर्ट के साथ उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को आज शाम पांच बजे तलब किया है।

सीएम योगी ने 1 जनवरी से लेकर अब तक शहर के सभी सात जोनों में जारी किए गए सील नोटिसों की कुल संख्या, उन पर जमीनी स्तर पर हुए अमल और ध्वस्तीकरण (बुलडोजर एक्शन) की पूरी डिटेल मांगी है।

बता दें कि सोमवार को अलीगंज के एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की मौत हो गई।अवैध इमारत में कोचिंग के साथ-साथ एक पेट शॉप,क्लीनिक और एनिमेशन सेंटर भी संचालित हो रहा था।इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आने से दुकान में मौजूद कई बेजुबान पालतू जानवर भी जिंदा जल गए।घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ही मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। एक्शन में आई एसआईटी की टीम ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई पूरी कर ली है।

More news