यूपी में 53 प्राइवेट विद्यालयों की मान्यता हुई रद्द,सबसे ज्यादा गाजीपुर में हुई कार्रवाई,पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के भी कई स्कूलों पर हुई बड़ी कार्रवाई
यूपी में 53 प्राइवेट विद्यालयों की मान्यता हुई रद्द,सबसे ज्यादा गाजीपुर में हुई कार्रवाई,पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के भी कई स्कूलों पर हुई बड़ी कार्रवाई

19 Jun 2026 |   25



 

वाराणसी।उत्तर प्रदेश के 465 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता स्वत: समाप्त कर दी गई है।माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की कार्रवाई के बाद हर जिले में हड़कंप मच गया है।बीते दिनों शोभित पोशाक विद्यालयों पर कई कार्रवाई के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के भी कई स्कूलों पर भी बड़ी कार्रवाई हुई है।वाराणसी मंडल के 53 विद्यालय शामिल हैं।

वाराणसी मंडल में गाजीपुर जिले में सबसे ज्यादा 47 विद्यालय हैं,वाराणसी के 4 विद्यालय हैं,जिसमें RNS इंटर कॉलेज नरिया,लालता प्रसाद सिंह आदर्श इंटर कालेज तेंदुई, एसवीएचएस बच्छांव और सीएफआई मॉडल सेकेंडरी स्कूल दीनदासपुर स्कूल शामिल हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ये निर्णय विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2024-2025 और 2025-2026 में छात्रों के परीक्षा में शामिल नहीं होने और कक्षाएं संचालित नहीं करने के कारण लिया है।परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से यह सूची जारी की गई थी।

वाराणसी के क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय के अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि लगातार 2 सत्रों से परीक्षा में कोई छात्र शामिल न होने और कक्षाएं संचालित न करने के कारण इन प्राइवेट विद्यालयों की मान्यता खुदबखुद समाप्त हो गई है।इन विद्यालयों का डेटा पहले ही बोर्ड की साइट पर उपलब्ध था।

अपर सचिव भास्कर मिश्रा ने बताया कि इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के तहत गठित परिषद विनियमों के अध्याय 7 में संस्थाओं को मान्यता देने संबंधी प्रावधान हैं।इसी के विनियम 11 (ढ़) के अनुसार यदि कोई हाईस्कूल या इंटरमीडिएट नवीन (वन टाइम) या इंटरमीडिएट नवीन वर्ग की मान्यता प्राप्त विद्यालय से लगातार 2 शैक्षिक सत्रों तक कोई छात्र परीक्षा में शामिल नहीं होता है, या कक्षाएं संचालित नहीं की जाती हैं, तो उस विद्यालय की प्रदत्त मान्यता स्वतः समाप्त मानी जाएगी।

More news