यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम:यूपी में गर्मी और आंधी की दोहरी मार,बारिश से मिलेगी राहत
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम:यूपी में गर्मी और आंधी की दोहरी मार,बारिश से मिलेगी राहत

20 Jun 2026 |   26



 

 
लखनऊ।उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है।इस बीच मौसम विभाग की तरफ से दिशा-निर्देश जारी किया गया है।यूपी के कई हिस्सों में पारा 42 डिग्री को पार कर चुका है और कुछ जिलों में तेज आंधी ने चली है।पूरे देश में सबसे ज्यादा तापमान बांदा में 44.2°C दर्ज किया गया। 19 जून को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 40°C से 42°C के बीच रिकॉर्ड किया गया।

हीटवेव की चेतावनी

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 24 जून तक पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया है।इसके साथ ही कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना जताई है।

कैसा रहेगा बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अलग-अलग अनुमान जारी किया है।कहीं पर बारिश और कहीं पर शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई गई है।पश्चिमी यूपी में 20 जून और 26 जून को कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश की उम्मीद है।हालांकि बीच के दिनों में 21 से 25 जून के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।पूर्वी यूपी में 20 से 24 जून तक मौसम पूरी तरह शुष्क और गर्म रहेगा। इसके बाद 25 और 26 जून को कुछ चुनिंदा जगहों पर छिटपुट बारिश से राहत मिलने के आसार हैं।

रातों में भी राहत नहीं

यूपी के कई अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम (रात का) तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया गया है,जिससे रात के समय भी उमस और गर्मी बरकरार है।इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

25 जून के बाद आएगा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून आने में एक सप्ताह से अधिक समय की देरी लग सकती है। केरल में मानसून ने चार दिन की देरी पांच जून को दस्तक दी,जिसके बाद इसकी गति धीमी हो गई है,क्‍योंकि अरब सागर से नमी का प्रवाह कमजोर पड़ गया है।

उत्तर पश्चिम भारत में गर्म और शुष्‍क हवा का प्रभाव

उत्तर पश्चिम भारत में गर्म और शुष्‍क हवा का प्रभाव बना है। आने वाला पश्चिमी विक्षोभ शुष्‍क हवा के असर को कम करेगा। इससे पूरे उत्तरी क्षेत्र में नमी में सुधार होगा,जिससे बदलाव की पूरी संभावना है।

25 जून के बाद पूर्वी यूपी में प्री मानसून की होगी एंट्री

25 जून के बाद पूर्वी यूपी में प्री मानसून की एंट्री होगी।लखनऊ और आसपास जिलों समेत प्रदेशभर में इसके पहुंचने में एक सप्ताह और लगेगा।सूबे के लोगों को अच्छी बारिश के लिए अभी दो सप्ताह तक इंतजार करना पड़ सकता है।

More news