हरिद्वार।उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। श्रद्धालुओं के लिए बाबा केदारनाथ के कपाट खोलदिए गए हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बुधवार को बाबा केदार के द्वार को खोल दिया गया है।मंत्रोंच्चारण के साथ अगले 6 महीने के लिए कपाट खोले गए हैं।इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से पूरा धाम गूंज उठा।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं का छह महीने का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है।बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली ने गर्भ गृह में प्रवेश किया।बद्री-केदार मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ तीर्थ पुरोहित समाज और हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा केदार के द्वार खोले गए हैं।
बाबा केदार के कपाट खुलने के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।इस बीच केदारनाथ मंदिर परिसर जय श्री केदार के जयकारों से गूंज उठा।सेना की ओर से केदारपुरी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
वैदिक मंत्रों के उच्चारण और पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ केदारनाथ धाम के द्वार श्रद्धालुओं के लिए आधिकारिक तौर पर खोल दिए गए हैं।भारत और विश्व भर से हजारों तीर्थयात्री इस पवित्र स्थान पर एकत्रित हुए हैं।कपाट खुलने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी दर्शन पूजन किया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर कपाट खुलने की जानकारी साझा की थी।सीएम धामी ने लिखा कि आज पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।इस पावन अवसर पर आप सभी का देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।बाबा केदार की कृपा से सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय एवं सुखद हो, यही कामना है।