एमसीडी ने सफाई अभियान के तहत कर दिखाया बड़ा कारनामा,दिल्ली से हटाया गया लगभग 30 हजार हाथियों के वजन जितना मलवा
एमसीडी ने सफाई अभियान के तहत कर दिखाया बड़ा कारनामा,दिल्ली से हटाया गया लगभग 30 हजार हाथियों के वजन जितना मलवा

03 Apr 2026 |   12



 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कूड़े के पहाड़ मुंह चिढ़ाते दिख जाते हैं,लेकिन एमसीडी ने सफाई अभियान के तहत बड़ा कारनाम कर दिखाया है।ताजा आंकड़े के मुताबिक एमसीडी ने एक महीने की ड्राइव में लगभग 1.52 लाख मीट्रिक टन कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन वेस्ट हटाया है।अगर इसे आसान भाषा में समझाएं तो लगभग 30,000 हाथियों के वजन के बराबर मलबा साफ कर दिया गया है।

सबसे पहले 30000 हाथियों वाली बात समझें

WWF India की रिपोर्ट के मुताबिक एक एशियाई नर हाथी का वजन 3500-6000 किलो होता है।इस हिसाब से अगर हम एक हाथी का औसत वजन 5000 किलो यानी 5 टन मानें तो लगभग 30000 हाथियों के वजन के बराबर मलबा साफ कर दिया गया है।यही कारण है कि एमसीडी का यह सफाई अभियान बड़ी सफलता माना जा रहा है।इस अभियान में एमसीडी ने खुद लगभग 79,406 टन मलबा हटाया है। वहीं अन्य विभागों ने मिलकर 72,737 टन मलबा उठाया है।

एमसीडी का चला अभियान

एमसीडी द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक 6 मार्च से 31 मार्च तक चले इस अभियान में दिल्ली के सभी 12 जोनों को कवर किया गया।इस अभियान में सड़कों,नालों,गलियों और सार्वजनिक जगहों पर जमा मलबे को हटाने पर खास फोकस रहा।रोजाना औसतन 6,100 टन मलबा उठाया गया, जो जनवरी के 3,500 टन से काफी ज्यादा है।हर जोन में करीब 50 अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात किए गए।जेसीबी, लोडर और हाईवा मशीनों जैसी भारी मशीनरी का भी इस्तेमाल हुआ।

कितने ट्रक लगे और कहां गया मलबा

इस अभियान के दौरान लगभग 7,200 से 7,500 ट्रक मलबा हटाया गया, 1,600 से ज्यादा लोकेशन कवर की गईं। एमसीडी ने बताया कि 250 वार्डों में सफाई अभियान चला गया था।एमसीडी ने बताया है कि आपको मलबे को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। हटाए गए मलबे को वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस करने के लिए अलग-अलग जगहों पर स्थित प्लांट भेज दिया गया है। इनकी लोकशन रानी खेड़ा,शास्त्री पार्क,बुराड़ी और बक्करवाला स्थित C&D प्लांट्स। इसके अलावा छोटे-छोटे अवैध मलबे को वार्ड स्तर पर ऑटो-टिपर्स के जरिए हटाकर करीब 125 कलेक्शन सेंटर के जरिए प्रोसेसिंग तक पहुंचाया गया। बता दें कि खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीर एआई से बनाई गई है।

More news