दिल्ली-एनसीआर में नौतपा में बदला मौसम का मिजाज,तेज आंधी और बारिश से मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल
दिल्ली-एनसीआर में नौतपा में बदला मौसम का मिजाज,तेज आंधी और बारिश से मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल

30 May 2026 |   29



 

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में नौतपा में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है।शनिवार शाम चार बजे के बाद दिल्ली के साथ एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल हो गया है।लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।इससे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बौछारे पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया था।

आईएमडी के मुताबिक कल भी आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा

आईएमडी के मुताबिक कल भी आंधी और बारिश वाला मौसम रहेगा। 1 जून से एकबार फिर मौसम साफ रहेगा।इस हफ्ते के अंत 5 जून तक एकबार फिर अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।आईएमडी ने आगे अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही गरज चमक और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। शाम या रात के समय हवा के झोंकों की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

कल भी आंधी बारिश का यलो अलर्ट

 31 मई को भी दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में आंधी और बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान है। आईएमडी ने 31 मई को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।आईएमडी ने इसको लेकर कल भी येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की मानें तो शाम या रात के समय मौसम खराब रहने के दौरान झोंकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।

जानें किस कारण से बदला मौसम

आईएमडी की मानें तो मौसम में आया यह बदलाव एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखा जा रहा है।हालांकि कल के बाद यह राहत खत्म हो जाएगी और मौसम धीरे-धीरे एकबार फिर गर्म होने लगेगा। आईएमडी ने 4 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 40 से 42 डिग्री और 3 और 5 मई को इसके 39 से 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।  2 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

जानें देश के बाकी हिस्सों का हाल

आईएमडी की मानें तो मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों से आंधी बारिश से लू की तीव्रता में कमी आई है। 31 मई से देश के बाकी हिस्सों से भी लू के प्रकोप में कमी आने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ अलग-अलग हिस्सों में इस हफ्ते भारी बारिश देखी जा सकती है। 31 मई को उत्तराखंड में जबकि 4 औ 5 जून को जम्मू-कश्मीर में गरज चमक और तेज हवाओके साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

More news