नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है।चांदी 5,000 रुपये उछली तो सोना 1,600 रुपये मजबूत हुआ।यह तेजी मजबूत ग्लोबल ट्रेंड,अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती समझौते की संभावना और घरेलू बाजार में शादी-ब्याह की मांग की उम्मीदों के कारण आई।शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद होने तक सोना चमकते हुए 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 2,74,700 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
सर्राफा बाजार में आज शनिवार को सोने और चांदी की कीमत में मामूली तेजी दिख रही है।गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 10 रुपये की तेजी के साथ 1,57,650 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाला सोना भी 10 रुपये की तेजी के साथ 1,44,510 रुपये पर ट्रेड कर रहा है,जबकि 18 कैरेट वाला सोना 10 रुपये ऊपर 1,18,240 रुपये पर पहुंच गया। चांदी भी 100 रुपये की तेजी के साथ 2,80,100 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
प्रमुख शहरों में आज सुबह सोने का रेट
शहर 24K 22K 18K
दिल्ली ₹157190 ₹144100 ₹117930
मुंबई ₹157040 ₹143950 ₹117780
कोलकाता ₹157040 ₹143950 ₹117780
चेन्नई ₹159290 ₹146010 ₹122560
लखनऊ ₹157780 ₹144660 ₹118390
कानपुर ₹157780 ₹144660 ₹118390
पटना ₹157700 ₹144560 ₹118290
जयपुर ₹157780 ₹144660 ₹118390
इंदौर ₹157700 ₹144560 ₹118290
भोपाल ₹157700 ₹144560 ₹118290
स्रोत- गुड रिटर्न्स
एमसीएक्स पर भाव
पिछले सत्र में एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना 146 रुपये की तेजी के साथ 1,61,059 रुपये पर बंद हुआ। 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 925 रुपये गिरकर 1,56,000 रुपये रह गया जबकि 5 अक्तूबर की डिलीवरी वाला सोना 624 रुपये ऊपर 1,64,732 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह 3 जुलाई वाली चांदी 2,537 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,000 रुपये पर बंद हुई।
जानें क्या कह रहे हैं जानकार
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में जिंस शोध प्रमुख हरीश वी ने कहा,सोने और चांदी की कीमतें थोड़ी बढ़ी है। इसका कारण अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष विराम से जुड़े घटनाक्रम और हाल में महंगाई के आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर संबंधी परिदृश्य है।उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में शादी-ब्याह की मांग की उम्मीदों के चलते इन कीमती धातुओं की कीमतें मजबूत बनी रहीं।
हरीश ने कहा,हमें निकट भविष्य में बिकवाली का कोई बड़ा दबाव नजर नहीं आता,क्योंकि बाजार के बुनियादी फैक्टर कीमतों को लगातार सहारा दे रहे हैं। चांदी भी मुमकिन है कि सोने के रुख का ही अनुसरण करेगी। इससे सुरक्षित निवेश की मांग और औद्योगिक क्षेत्र की संभावनाओं, दोनों से ही मदद मिलेगी।
मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा,विदेशी बाजार में हाजिर सोना की कीमतों में लगभग एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई। अमेरिका और ईरान के बीच एक शुरुआती समझौते की बातचीत से इस कीमती धातु पर नीचे जाने का दबाव कम हुआ है।उन्होंने कहा,हालांकि समझौते के बारे में पूरी जानकारी न होने के कारण इसकी कीमतें एक सीमित दायरे में ही रहेंगी।