बसंत पंचमी तक बदल जाएगा महाकुंभ में मौसम का मिजाज,होगा रात के तापमान में बदलाव
बसंत पंचमी तक बदल जाएगा महाकुंभ में मौसम का मिजाज,होगा रात के तापमान में बदलाव

01 Feb 2025 |  31




प्रयागराज।संगम तट पर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ शुरू है।महाकुम्भ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।महाकुंभ में उमड़ते श्रद्धालुओं के सैलाब के साथ अब मौसम का भी मिजाज बदलने लगा है।शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया,जो बुधवार की तुलना में 3.4 डिग्री अधिक था।वहीं न्यूनतम तापमान भी 10.6 डिग्री पर दर्ज किया गया,जो लगातार बढ़ रहा है।

महाकुम्भ में तीन फरवरी को बसंत पंचमी पर जहां श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे तो वहीं मौसम की तपिश उन्हें चुनौती दे सकती है।बसंत पंचमी के दिन तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार चार फरवरी तक सुबह-शाम हल्की धुंध छाई रह सकती है,लेकिन दिन में तेज धूप निकलेगी।ऐसे में लाखों श्रद्धालुओं को दिन में बढ़ती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है।शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया,जो बुधवार से तीन डिग्री अधिक था। आने वाले दिनों में रात का तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है,जिससे महाकुंभ में रुकने वाले श्रद्धालु दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी महसूस करेंगे।श्रद्धालुओं को सुबह और शाम की ठंड राहत मिलेगी,लेकिन दोपहर में तेज धूप मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

More news