शिकारी खुद बना शिकार,जिसको मिली थी मारने की सुपारी,उसी से हो गया प्यार,फिर कुछ ऐसा किया कि पुलिस के उड़ गए होश
शिकारी खुद बना शिकार,जिसको मिली थी मारने की सुपारी,उसी से हो गया प्यार,फिर कुछ ऐसा किया कि पुलिस के उड़ गए होश

12 Oct 2024 |  186





एटा।उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने अपनी बेटी की हत्या के लिए जिसको सुपारी दी थी, उसे उसी महिला की बेटी से प्यार हो गया।उसने महिला की बेटी की हत्या करने की जगह उस महिला की ही हत्या कर दी। पुलिस की जांच में पता चला है कि मां अपनी बेटी के व्यवहार से तंग आ चुकी थी।इसलिए उसने अपनी 17 वर्षीय बेटी की हत्या की सुपारी दे डाली।

यह हैरतअंगेज मामला उस समय सामने आया जब 6 अक्टूबर को एक महिला का शव खेत में मिला।पुलिस ने जब मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश की तो पता चला कि महिला का नाम अलका है। पुलिस ने जब जांच को और आगे बढ़ाया तो पता चला कि अलका ने 38 वर्षीय सुभाष सिंह को अपनी बेटी की हत्या करने के लिए सुपारी दी थी। अलका ने सुभाष को बताया था कि वह अपनी बेटी के व्यवहार से तंग आ चुकी हैं।

कहानी में मोड़ उस समय आया जब सुभाष सिंह खुद अलका की बेटी का प्रेमी निकला।इस बात की खबर अलका को नहीं थी।सुभाष में बाद में अलका की बेटी को बता दिया कि उसकी मां ने उसे मारने की सुपारी दी है।पुलिस के अनुसार बाद में सुभाष ने अपनी प्रेमिकी की जगह अलका की ही हत्या कर दी।इस मामले में पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अलका की बेटी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर जा रही है।

पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक महिला (अलका) की बेटी कुछ महीने पहले एक दूसरे युवक के साथ घर छोड़कर भाग गई थी।बाद में जब अलका की बेटी वापस घर आई तो उसने उसे अपने मायके फर्रुखाबाद भेज दिया था।फर्रुखाबाद में ही सुभाष की इस लड़की से मुलाकात हुई थी।इसके बाद दोनों के बीच फोन नंबर भी एक्चेंज हुए।जब लड़की के मामा को पता चला कि वह यहां भी किसी दूसरे लड़के से बात करती है तो उसने अलका को फोन करके अपनी बेटी को वापस ले जाने के लिए कहा।अपनी बेटी की इसी हरकत से अलका आगबबूला हो गई और उसे खत्म करवाने का फैसला कर लिया।

More news