नई दिल्ली।आंधी-बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में अब भीषण गर्मी पड़ने वाली है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में लू चलने का अनुमान है।मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली का आसमान साफ रहेगा, धूल खिलेगी।इससे तापमान बढ़ेगा।दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दिल्ली में 40 तक पहुंच सकता है पारा
मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा।दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40°C से 42°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है। सतह पर चलने वाली मुख्य हवा उत्तर-पूर्व दिशा से आने की संभावना है, जिसकी गति सुबह के समय 15 किमी तक पहुंच सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को साफ रहेगा आसमान
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को आसमान साफ रहेगा।मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है।दिन में हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। शाम और रात के समय हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 42°C से 44°C और 25°C से 27°C के बीच रहने की संभावना है।
दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण दिल्ली के साकेत,हौज खास,ग्रेटर कैलाश,डिफेंस कॉलोनी और महरौली जैसे इलाकों में दोपहर के समय तेज़ धूप पड़ने की उम्मीद है।पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन,जनकपुरी, पंजाबी बाग,द्वारका और आसपास के इलाकों में शाम तक तेज़ हवाएं चल सकती हैं और लंबे समय तक गर्मी बनी रह सकती है।पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार,मयूर विहार,लक्ष्मी नगर और आसपास के एनसीआर इलाकों में गर्मी का ज़ोर बने रहने की उम्मीद है।दिल्ली के लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर के समय में घर से बाहर निकलने से बचें।