नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दिखी।सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा मजबूत हुई।एमसीक्स पर सोने और चांदी के दामों में अलग-अलग ट्रेंड रहा।डॉलर में गिरावट और अमेरिका-ईरान शांति समझौते की उम्मीदों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के कारण ऐसा हुआ।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत बढ़कर 2,61,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।सोना चमककर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों कीमती धातुओं में अलग-अलग रुख रहा।चांदी मजबूत हुई तो सोना मामूली नुकसान में रहा।
आईबीजेए के आंकड़ों के मुताबिक
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों के मुताबिक बीते सत्र में बाजार बंद होने के समय 24-कैरेट सोने की कीमत 1,51,150 रुपये प्रति 10 ग्राम (3% जीएसटी और मेकिंग चार्ज के बिना) थी। 22-कैरेट सोने के दाम 1,47,520 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।दूसरी तरफ एमसीएक्स पर गुरुवार रात 11.03 बजे दोनों कीमती धातुएं अलग-अलग रुख के साथ कारोबार कर रही थीं। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 4,415 रुपये यानी 1.74 फीसदी ऊपर थी। यह 2,57,680 रुपये प्रति किलो पर बोली जा रही थी। वहीं सोने के भाव 19 रुपये यानी 0.01 फीसदी नुकसान में थे। यह पीली धातु 1,52,113 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रही थी।अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बनी उम्मीदों से कीमती धातुओं के बाजार में सकारात्मक माहौल बना।इससे सोने की कीमतों में तेजी बनी रही।
गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक
गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक बीते सत्र में 24-कैरेट सोना 1,53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। दूसरी ओर चांदी 2,70,000 रुपये प्रति किलो पर थी।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक बीते सत्र में बाजार बंद होने तक दिल्ली में चांदी की कीमत 7,000 रुपये बढ़ी। यह बढ़कर 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह लगातार चौथा दिन था जब चांदी की कीमतों में तेजी आई। औद्योगिक मांग में बेहतरी के कारण ऐसा हुआ। इसी तरह 24-कैरेट वाले सोने के दाम 600 रुपये बढ़े। ये बढ़कर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गए। बुधवार को सोने की कीमत 2,900 रुपये बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा....
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा,अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बनी उम्मीदों से कीमती धातुओं के बाजार में सकारात्मक माहौल बना। इससे सोने की कीमतों में तेजी बनी रही।गांधी ने कहा,डॉलर में जारी कमजोर रुख से कीमती धातुओं को और सहारा मिला।डॉलर सूचकांक 98 के स्तर से नीचे रहा।अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष को सुलझाने के लिए संभावित समझौते को लेकर बाजार में चल रही अटकलों के कारण डॉलर में आई गिरावट से मॉनेटरी पॉलिसी में नरमी की संभावनाएं बनी हैं।गुरुवार को अमेरिकी डॉलर सूचकांक 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 97.88 पर कारोबार कर रहा था।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में तीन फीसदी से अधिक की गिरावट आई। इससे यह 97.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
प्रमुख शहरों में सोने का रेट (आज सुबह)
शहर 24K 22K 18K
दिल्ली ₹153150 ₹140400 ₹114900
मुंबई ₹153000 ₹140250 ₹114750
कोलकाता ₹153000 ₹140250 ₹114750
चेन्नई ₹153830 ₹141010 ₹117710
लखनऊ ₹153150 ₹140400 ₹114900
कानपुर ₹153150 ₹140400 ₹114900
पटना ₹153050। ₹140300 ₹114800
जयपुर ₹153150 ₹140400 ₹114900
इंदौर ₹153050 ₹140300 ₹114800
भोपाल ₹153050 ₹140300 ₹114800
वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन दिखी बढ़त
वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली।हाजिर सोना 0.9 फीसदी बढ़कर 4,734.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हाजिर चांदी की कीमतें पांच फीसदी से भी अधिक बढ़कर 81.35 डॉलर प्रति औंस हो गईं। वहीं लेमन के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों में इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में तनाव में आई कमी है,इससे बाजार का माहौल बेहतर हुआ है।
डिजिटल सोने-चांदी की खरीद का मंच फिर हुआ शुरू
कीमती धातुओं को परिष्कृत करने वाली कंपनी एमएमटीसी-पीएएमपी ने डिजिटल रूप में सोने और चांदी की खरीद को फिर से शुरू कर दिया है।अब उपभोक्ता गूगल पे, पेटीएम और फोनपे जैसे पार्टनर प्लेटफॉर्म के अलावा कंपनी की वेबसाइट और एंड्रॉइड ऐप के जरिये सीधे डिजिटल सोने और चांदी की खरीदारी कर सकते हैं।कंपनी ने सबसे पहले 2017 में डिजिटल सोना और फरवरी 2023 में चांदी की पेशकश की थी। हालांकि बेहतर यूजर एक्पीरियंस के लिए वेबसाइट को नया रूप देने के उद्देश्य से 2024 के अंत में सीधे मंच से बिक्री बंद कर दी गई थी। वेबसाइट के रिन्यूअल के दौरान यह सेवा थर्ड पार्टी पेमेंट प्लेटफॉर्म के जरिये उपलब्ध रही। एमएमटीसी-पीएएमपी ने मई 2025 में अपनी नई वेबसाइट को फिर से पेश किया।