दिल्ली में एक और निर्भया कांड,चलती बस में गैंगरेप,आप नेता मनीष सिसोदिया बोले-बीजेपी के सारे इंजन ठप
दिल्ली में एक और निर्भया कांड,चलती बस में गैंगरेप,आप नेता मनीष सिसोदिया बोले-बीजेपी के सारे इंजन ठप

14 May 2026 |   27



 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चलती स्लीपर बस में 35 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पूरी तरह से भगवान भरोसे है।

स्कूल में बच्चियां,बसों में महिलाएं सुरक्षित नहीं 

मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली में बीजेपी के सारे इंजन ठप हो चुके हैं।स्कूल में बच्चियां सुरक्षित नहीं, बसों में महिलाएं सुरक्षित नहीं। बता दें कि पीतमपुरा की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह नांगलोई स्थित एक फैक्ट्री से रात में पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक स्लीपर बस के ड्राइवर और हेल्पर ने उसे जबरन बस के अंदर खींच लिया।

सात किलोमीटर तक दौड़ाई गई बस 

आरोप है कि लगभग सात किलोमीटर तक बस चलती रही और इसी दौरान महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। रात करीब दो बजे आरोपी महिला को सड़क पर उतारकर फरार हो गए।महिला की शिकायत पर रानी बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान बस चालक सुदेश (30) और हेल्पर अमन (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला की हालत फिलहाल स्थिर है और मामले में आगे की जांच जारी है।

More news