योगी के मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज,AC की ठंडक में बैठकर ममता को ढांढस देंगे
योगी के मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज,AC की ठंडक में बैठकर ममता को ढांढस देंगे

06 May 2026 |   34



ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी 

लखनऊ।योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर अक्सर ही पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोलते रहते हैं।अब अखिलेश यादव के बंगाल दौरे पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने तीखा तंज कसा है।राजभर ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए ममता बनर्जी अखिलेश यादव का इन्तजार करती रहीं,लेकिन वे गए नहीं।राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव भयानक गर्मी निकलते कहां हैं,अब जा रहे हैं तो एसी में बैठकर ममता जी को ढांढस बंधायेंगे।

एक्स पर पोस्ट कर ओपी राजभर ने कहा...

ओपी राजभर ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं कि अखिलेश यादव अब आएंगे तब आएंगे,अखिलेश यादव नहीं गए। राजभर ने कहा कि भयानक गर्मी में अखिलेश निकलते कहां हैं,कैसे रैलियां और रोड शो करेंगे,पसीना निकलेगा,गर्मी लगेगी,सुबह उठना भी पड़ेगा।सबसे अच्छा काम यह है कि दोपहर में उठने के बाद एक ट्वीट कर देना,यह काम अखिलेश यादव ने बिना नागा किया है।अब बंगाल भी जा रहे हैं,अब रैली तो करनी नहीं है।एसी की ठंडक में बैठकर ममता जी को ढांढस देंगे. और गुजारिश करेंगे कि ममता जी पिछले चुनाव की तरह आप मेरे समर्थन में यूपी जरूर आना।

EVM पर फोड़ेंगे ठीकरा

ओपी राजभर ने कहा कि बंगाल में ममता जी से मुलाकात के जरिए अखिलेश जी यूपी को संदेश देंगे कि सब EVM की वजह से हो रहा है।अखिलेश यह सब अपने लिए कर रहे हैं, ताकि 2027 में जब वे हारे तो EVM पर ठीकरा फोड़ सकें,लेकिन शहजादों को याद रखना चाहिए कि अब जनता सिंहासन पर विराजमान है,जहां भी सिंहासन खाली नहीं हो रहा,जनता ने नारा दे दिया है कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।

बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत

बता दें कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है।बीजेपी पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रही है।बीजेपी की ऐसी लहार थी कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस लहर में उड़ गईं।ममता को पराजय का सामना करना पड़ा।पराजय के बाद ममता ने बीजेपी पर सीट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि वे इस्तीफा नहीं देंगी,क्योंकि उनकी हार नहीं हुई,उन्हें हराया गया है।साथ ही यह भी कहा कि वे इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगी।

More news