एस‌आई परीक्षा के लिए बोर्ड ने जारी किया ईमेल-व्हाट्सएप नंबर,साल्वर गैंग-पेपर लीक की दें सूचना
एस‌आई परीक्षा के लिए बोर्ड ने जारी किया ईमेल-व्हाट्सएप नंबर,साल्वर गैंग-पेपर लीक की दें सूचना

09 Mar 2026 |   32



ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अहम कदम उठाया है।भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों की सूचना देने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

यदि किसी व्यक्ति को पेपर लीक,पेपर की खरीद-फरोख्त, परीक्षा में नकल,साल्वर गैंग या अन्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है,तो वह बिना किसी भय के इसकी सूचना बोर्ड को दे सकता है।सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यहां दे सकते हैं सूचना

ईमेल- satarkta.policeboard@gmail.com

व्हाट्सएप नंबर- 9454457951

More news