सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मुस्लिम विरोध में आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है।पुलिस ने एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।यह कार्रवाई नेशनल हाईवे अथॉरिटी के एक कर्मचारी की शिकायत पर हिंदू रक्षा दल के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ की गई है।सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो दो युवतियां रेलिंग पर स्प्रे पेंट से कुछ लिखती दिख रही हैं।
कहां हुई घटना
सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा के तहत बेहतीगढ़ के पास दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 72A के किनारे रेलिंग के लिए बनी दीवार पर आपत्तिजनक नारा लिखा गया था।दीवार पर लिखा गया था,यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्जकर लिया है।पुलिस वायरल वीडियो की असलियत भी वेरिफाई कर रही है,जिसमें कथित तौर पर दो युवतियां नेशनल हाईवे के एक ऊंचे हिस्से पर रेलिंग पर स्प्रे पेंट से उक्त नारे लिखती नजर आ रही हैं।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारी ने दी शिकायत
पुलिस सुपरिटेंडेंट (रूरल) सागर जैन ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी ने इस बारे में शिकायत दी थी। इसके आधार पर हिंदू रक्षा दल नाम के एक संगठन के अनजान कार्यकर्ताओं के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एक वीडियो फुटेज में उत्तराखंड में रजिस्टर्ड नंबर प्लेट वाली एक कार भी दिखाई दे रही है। वीडियो की सत्यता की छानबीन जारी है।
पुलिस कर रही वायरल वीडियो की जांच
बता दें कि बीएनएस की धारा 353(2) ऐसे बयान के लिए लगाई जाती है जिससे समाज और लोगों में गलतफहमी पैदा होती हो।