| 
                                 
                                      
                                     
                                    धनंजय सिंह स्वराज सवेरा एडिटर इन चीफ यूपी
 
 उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की अमेठी विधानसभा धार्मिक लिहाज से काफी प्रसिद्ध है।यहां परमहंस आश्रम,कालिकन धाम और मुकुटनाथ मंदिर है और गांधी परिवार का गढ़ भी है।राजनीति की अगर बात की जाए तो अमेठी देश की राजनीति का अहम केंद्र बिंदु रही है।भाजपा से स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से पराजित कर लोकसभा पहुंची। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से पर गरिमा सिंह ने चुनाव जीता था। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा।पांचवें चरण में अमेठी भी शामिल है।
 
  
 
 अमेठी उत्तर प्रदेश का 72वां जिला है जिसे बसपा सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई 2010 को अस्तित्व में लाया गया और उस समय अमेठी का नाम छत्रपति शाहूजी महाराज नगर रखा गया था।अमेठी में सुल्तानपुर जिले की तीन तहसील मुसाफिरखाना, अमेठी, गौरीगंज तथा रायबरेली जिले की एक तहसील तिलोई को मिला कर एक जिले का रूप दिया गया। 5 जुलाई 2013 को इसका नाम फिर अमेठी कर दिया गया। अमेठी जिला 26 डिग्री 9 मिनट उत्तर अक्षांश एवं 81 डिग्री 49 मिनट पूर्व देशांतर एवं सुमद्र तल से 101 मीटर की उचाई पर स्थित है|जिले का सम्पूर्ण भौगोलिक चेत्रफल 2329.11 वर्ग कि.मी.है।जिले की ज़मीन मुख्यता समतल है।
 
 जानें अमेठी विधानसभा का सियासी इतिहास
 
 1957- रमाकांत सिंह- कांग्रेस
 
 1962- बैजनाथ सिंह- कांग्रेस
 
 1967- आरपी सिंह- जनसंघ
 
 1969- राजा रणंजय सिंह- जनसंघ
 
 1977- हरिचरण यादव- भाजपा
 
 1980, 1985- संजय सिंह- भाजपा
 
 1989, 1991- हरि चरण यादव- कांग्रेस
 
 1993- जमुना मिश्रा- बीजेपी
 
 1996- राम हर्ष सिंह- कांग्रेस
 
 2002- अमिता सिंह- बीजेपी
 
 2007- अमिता सिंह- कांग्रेस
 
 2012- गायत्री प्रजापति- सपा
 
 2017- गरिमा सिंह- भाजपा
 
 अमेठी की अनुमति जनसंख्या
 
 बाह्मण- 92 हजार
 
 क्षत्रिय- 40 हजार
 
 अनुसूचित जाति- 1.20 लाख
 
 ओबीसी- 65 हजार
 
 यादव- 42 हजार
 
 वर्मा- 25 हजार
 
 मौर्या- 30 हजार
 
 कश्यप- 20 हजार
 
 मुस्लिम- 22 हजार
 
 अन्य वोटर- 50 हजार
 
 अमेठी विधानसभा में मतदाता
 
 कुल मतदाता : 3,34,542
 
 पुरुष : 1,77,358
 
 महिला : 1,57,184
 
 अमेठी विधानसभा के जनता के मुद्दे
 
 अमेठी-सुल्तानपुर और अमेठी-ऊंचाहार रेल लाइन
 
 अमेठी-किठावर मार्ग
 
 अमटाही में मालती नदी पर पुल
 
 छुट्टा मवेशियों से परेशानी
 
 रिंग रोड
                                 
                             |