1 अक्टूबर से महंगे होंगे एसी, टीवी और वाशिंग मशीन, 8% तक बढ़ जाएंगे दाम
1 अक्टूबर से महंगे होंगे एसी, टीवी और वाशिंग मशीन, 8% तक बढ़ जाएंगे दाम

30 Sep 2026 |   37



 

नई दिल्ली।देश में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने वाली है।दीवाली के मौके पर लोग अपने घरों के लिए नए सामान खरीदते हैं। इनमें टीवी,फ्रिज,एसी समेत अन्य होम इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें शामिल हैं,जिनकी सेल खासतौर पर त्योहारों के दौरान तेज हो जाती है,लेकिन इस बार एसी,टीवी से लेकर वाशिंग मशीन तक खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है, क्योंकि 1 अक्टूबर से इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। 

1 अक्टूबर से टीवी-एसी होंगे महंगे

दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने त्योहारों पर ग्राहकों को झटका देने की तैयारी की है।धातुओं की बढ़ती कीमतें,करेंसी मार्केट में जोरदार उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक उथल-पुथल मिलकर भारतीय उपभोक्ताओं पर त्योहारी सीजन में महंगाई का अटैक करने वाला साबित हो रहा है,जो ग्राहकों को भारी नुकसान पहुंचाते नजर आ रहे हैं। प्रमुख घरेलू उपकरण और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनियां 1 अक्टूबर 2026 से एयर कंडीशनर,एलईडी टीवी और वाशिंग मशीन की कीमतों में बढ़ोतरी करने के लिए कमर कस ली है।

इस साल प्राइस हाइक की तीसरा अटैक

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों द्वारा 1 अक्टूबर से किया जाने वाला प्राइस हाइक,इस उद्योग में 2026 में कीमतों की बढ़ोतरी का तीसरा दौर है,ये सीधे तौर पर तांबा,इस्पात,एल्यूमीनियम और कच्चे तेल से बने उत्पादों जैसे प्रमुख कच्चे माल की लागत में तेज वृद्धि के साथ माल ढुलाई शुल्क में इजाफे के कारण है।

8% तक महंगे हो सकते हैं ऐसी-टीवी

रिपोर्ट में कहा गया है कि फेस्टिव सीजन सेल के दौरान अगले महीने 1 अक्टूबर से एसी, टीवी और अन्य घरेलू उपकरणों की कीमतों में 8% तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. जहां एयर कंडीशनर की कीमतों में तत्काल 5-8% की वृद्धि देखने को मिलेगी, वहीं कई निर्माता वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और एलईडी टीवी की कीमतों में भी 3-4% की बढ़ोतरी करने जा रहे हैं,इसके अलावा अन्य प्रोडक्ट्स बनाने वाले निर्माता भी कुल प्रभाव का आकलन करने के लिए स्थिति का मूल्यांकन करने में जुटे हैं।पीटीआई के मुताबिक ब्लू स्टार, गोदरेज अप्लायंसेज, हायर, डाइकिन और सुपर प्लास्ट्रोनिक्स समेत प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों ने कीमतों में 4-10% तक की बढ़ोतरी की पुष्टि कर दी है या इसे लागू कर दिया है।उद्योग सूत्रों के हवाले से इसमें बताया गया है कि LG और बॉश होम कम्फर्ट ने एसी की कीमतों में लगभग 5% की वृद्धि की है। वहीं पैनासोनिक इस संबंध में कोई निर्णय लेने से पहले मूल्यांकन में जुटी है।

कंपनियों ने बताया-क्यों बढ़ा रहे दाम

ब्लू स्टार के एमडी बी थियागराजन का कहना है कि युद्ध के कारण सभी वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं।तांबा, इस्पात और प्लास्टिक सभी महंगे हो गए हैं।पिछले साल के त्योहारी सीजन की तुलना में लागत लगभग 15% बढ़ी है, लेकिन जीएसटी के लगभग 10% लाभ से खरीदारों पर कुल प्रभाव करीब 5% तक कम होगा।वहीं गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के बिजनेस हेड अप्लायंसेज कमल नंदी का भी कहना है कि सभी कैटेगरी में 5-7% की मूल्य वृद्धि होगी,इसका समय ब्रांड के अनुसार अलग-अलग हो सकता है,कुछ ब्रांड अक्टूबर से और कुछ नवंबर से इसे लागू करेंगे,लेकिन यह होना ही है।

हायर इंडिया के अध्यक्ष एनएस सतीश ने मार्जिन पर दबाव की बात करते हुए...

हायर इंडिया के अध्यक्ष एनएस सतीश ने मार्जिन पर दबाव की बात करते हुए कीमतों में 2-3% की वृद्धि की योजना का खुलासा किया,जिससे जनवरी तक कुल मिलाकर 15% की प्राइस हाइक देखने को मिलेगा।उन्होंने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण बताते हुए एक उदाहरण दिया कि तांबे की कीमतें पिछले साल 8,000-9,000 डॉलर प्रति मीट्रिक टन से बढ़कर 14,500 डॉलर हो गई हैं।

डाइकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया के सीएमडी कंवलजीत जावा,जिनकी कंपनी ने 16 सितंबर को कीमतों में 8-10% की बढ़ोतरी की घोषणा की थी,ने व्यापक आर्थिक दबावों पर जोर दिया और कहा कि तांबे की कीमतों में लगभग 25-35% की वृद्धि हुई है और कंपनियां भारी दबाव में हैं। भारत में थॉमसन, कोडक टेलीविजन का निर्माण करने वाली एसपीपीएल अक्टूबर के बाद टीवी की कीमतों में 7% की वृद्धि की तैयारी में है, इससे पहले ही कंपनी ने घरेलू उपकरणों की कीमतों में 4-5% की बढ़ोतरी कर दी है।

More news