अब पूरे हफ्ते कहां-कहां है भारी बारिश की चेतावनी,अलर्ट कर लें चेक
अब पूरे हफ्ते कहां-कहां है भारी बारिश की चेतावनी,अलर्ट कर लें चेक

28 Sep 2026 |   37



 

नई दिल्ली।देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आसपास ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ जोरदार बिजली गरजने का अनुमान है।जानें इस पूरे हप्ते कहां- कहां बारिश हो सकती है।

28 सितंबर को जम्मू कश्मीर,लद्दाख,मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में कई जगह से लेकर व्यापक स्तर तक बारिश और तेज बिजली गरज सकती है।पूर्वी राजस्थान,हरियाणा,चंडीगढ़,दिल्ली,पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 और 29 सितंबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।हिमाचल प्रदेश में 28 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28-29 सितंबर को कुछ जगह बारिश और गरज-चमक की संभावना है।पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है।विदर्भ में 28-30 सितंबर और छत्तीसगढ़ में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28-29 सितंबर को कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भी कुछ जगह बारिश हो सकती है।

गंगीय पश्चिम बंगाल,झारखंड,ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुछ जगह बारिश और गरज-चमक हो सकती है।बिहार में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कुछ जगह बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28 और 29 सितंबर को 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं,जिनके झोंकों की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

अरुणाचल प्रदेश,असम और मेघालय और नागालैंड,मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुछ जगह बारिश की संभावना है।अरुणाचल प्रदेश में 28 सितंबर को कुछ जगह गरज-चमक हो सकती है। असम और मेघालय तथा नागालैंड,मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में 28-30 सितंबर तक गरज-चमक की संभावना है।

कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुछ जगह बारिश हो सकती है।मराठवाड़ा में 28-29 सितंबर, गुजरात क्षेत्र में 28 सितंबर से 1 अक्टूबर और सौराष्ट्र और कच्छ में 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कुछ जगह बारिश की संभावना है।मध्य महाराष्ट्र में 29 सितंबर को गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं,जिनके झोंकों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

29 सितंबर को कोंकण और गोवा में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं,जिनके झोंकों की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।मध्य महाराष्ट्र में 28 और 30 सितंबर को भी तेज हवाएं चल सकती हैं।तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, लक्षद्वीप, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कुछ जगह बारिश हो सकती है।

More news