दिल्ली में 1 नवंबर से सख्त पाबंदियां होंगी लागू,रेखा सरकार ने किया ऐलान 
दिल्ली में 1 नवंबर से सख्त पाबंदियां होंगी लागू,रेखा सरकार ने किया ऐलान 

28 Sep 2026 |   34



 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने सख्त पाबंदियों का ऐलान किया है।रेखा सरकार ने सोमवार को राजधानी में निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों को लेकर नए प्रतिबंधों का ऐलान किया।

दिल्ली में 1 नवंबर से सख्त पाबंदियां

रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर सख्त पाबंदियों का ऐलान किया है,ये पाबंदियां 1 नवंबर से शुरू होंगी,इसके तहत अलग-अलग अवधि में निर्माण कार्य, पार्किंग शुल्क और कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर कई फैसले लागू होंगे।

आउटडोर कंस्ट्रक्शन पर रोक

1 नवंबर से 31 जनवरी तक खुले में होने वाले निर्माण कार्यों पर रोक रहेगी।इस अवधि के दौरान आउटडोर कंस्ट्रक्शन की गतिविधियां नहीं की जा सकेंगी।

पार्किंग शुल्क होगा दोगुना

प्रदूषण रोकने के लिए पार्किंग शुल्क में भी बदलाव किया गया है। 1 नवंबर से 28 फरवरी तक दिल्ली में पार्किंग शुल्क दोगुना रहेगा।

सरकारी और निजी कार्यालयों में 50% वर्क फ्रॉम होम

1 नवंबर से 28 फरवरी तक सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करना होगा।इस अवधि के दौरान कार्यालयों में आधा स्टाफ काम करेगा और बाकी 50 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे।

10 दिसंबर से कंस्ट्रक्शन-डेमोलिशन पर पूरी रोक

10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर पूरी तरह रोक रहेगी।इस अवधि में कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी।

अलग-अलग अवधि में लागू होंगी पाबंदियां

रेखा गुप्ता सरकार की ओर से घोषित इन पाबंदियों की अवधि अलग-अलग रखी गई है।आउटडोर कंस्ट्रक्शन पर रोक 1 नवंबर से 31 जनवरी तक रहेगी,पार्किंग शुल्क दोगुना करने और सरकारी-निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ के घर से काम करने की व्यवस्था 1 नवंबर से 28 फरवरी तक रहेगी। वहीं कंस्ट्रक्शन और डेमोलिशन पर पूरी रोक 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक लागू रहेगी।

More news