चाचा-भतीजा बोरा लेकर वसूली पर निकलते थे,ओपी राजभर ने अखिलेश से पूछा- सपा राज में शिक्षा का हाल भूल गए
चाचा-भतीजा बोरा लेकर वसूली पर निकलते थे,ओपी राजभर ने अखिलेश से पूछा- सपा राज में शिक्षा का हाल भूल गए

22 Jul 2026 |   24



ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी 

लखनऊ।दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया, इससे आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में जमकर प्रदर्शन किया।इन सबके बीच नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर सियासत भी देखने को मिल रही है।इसी कड़ी में अब योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर की भी एंट्री हो गई है।बुधवार को राजभर ने कहा कि पहले सरकारी नौकरी के गाइड लाइन जारी होते ही चाचा-भतीजा वसूली के लिए बोला लेकर निकल जाते थे। सपा सरकार में शिक्षा का हाल क्या था।

ओपी राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मित्र अखिलेश जी आप कहां चले गए पेपर लीक पर प्रदर्शन करने और झुट्ठो गिरफ्तारी कराने महाराज।आपकी अपनी सपा सरकार का हाल आपको याद है भी या भूल गए,आपके राज में स्कूलों में खुलेआम नकल होती थी,परीक्षा को धंधा बना लिया गया था। आपकी सरकार में हाईस्कूल और 12वीं के प्रश्न पत्र पैसों पर बेच दिए जाते थे,फर्जी सर्टिफिकेट बनाए जाते थे।आपके राज में भ्रष्टाचार का आलम ऐसा था कि यादव और मुस्लिम के अलावा किसी और को नौकरी नहीं मिलती थी।पूरे प्रदेश को आज भी याद है कि सरकारी नौकरी की गाइड लाइन जारी होते ही कैसे चचा-भतीजा वसूली के लिए बोरा लेकर निकल जाते थे।याद कीजिए आपकी सरकार में क्या था शिक्षा का हाल।

ओपी राजभर ने कहा कि इतिहास उठाकर देख लीजिए।हाऊ कैन यू रोक वाले धर्मेंद्र यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में लॉ करने लगते हैं।मैं गारंटी से कह सकता हूं कि धर्मेंद्र यादव की क्षमता नहीं है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास भी कर लें।इसलिए कह रहा हूं मित्र कि शिक्षा पर आप जैसे लोगों को बोलने का कोई अधिकार नहीं है।मैं गारंटी दे रहा हूं कि आप लोग आंदोलन को लेकर या छात्रों को लेकर कतई ईमानदार नहीं हैं,आप लोग छात्रों-युवाओं को सिर्फ बरगला रहे हैं,उनका इस्तेमाल करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं,सिर्फ माहौल को भुनाने की कोशिश कर रहे हैं,देश और प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं।आपका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ सत्ता की कुर्सी है। कयामत तक हम लोग आप पर भरोसा नहीं कर सकते हैं।

इससे पहले ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था,सपा के लोगों को गरीबों,पिछड़ों और दलितों को सताने में मजा आता है क्या,ये बात इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि लगभग हर रोज़ कहीं ना कहीं अपराध की ख़बरें सामने आती हैं और जब जांच होती है तो पता चलता है कि घटना के पीछे आपके लोग शामिल हैं।हत्या, हुड़दंग से लेकर चोरी-छिनैती तक जैसी घटनाओं में आपके लोगों का हाथ क्यों रहता है, ऐसे लोगों को क्यों पार्टी में भर रखें हैं।

More news