जब सनातन पर खतरा आएगा कोई बच नहीं पाएगा, बंद हो जाएगी बांटने वालों की बोलती: सीएम योगी 
जब सनातन पर खतरा आएगा कोई बच नहीं पाएगा, बंद हो जाएगी बांटने वालों की बोलती: सीएम योगी 

20 Jul 2026 |   39



 

बाराबंकी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी पहुंचे। सीएम ने 542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।रामनगर विधानसभा के महादेवा में लोधेश्वर महादेवा कारिडोर का शिलान्यास करने के बाद सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार में कब्रिस्तानों का विकास हो रहा था और अब लूट बंद कर सनातन व विकास को संवारा जा रहा है।बता दें कि ये विकास परियोजनाएं दरियाबाद और रामनगर विधानसभा क्षेत्र की हैं।

सीएम योगी ने कहा कि बाराबंकी के लोगों को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक समझा,लेकिन भाजपा ने इस क्षेत्र को राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल कर यहां का कायाकल्प कर दिया। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास,सुशासन और विरासत संरक्षण की नई पहचान बन चुका है।

सीएम योगी ने कहा कि जब तक सनातन सुरक्षित है,तब तक हम सब सुरक्षित हैं,जब सनातन पर खतरा आएगा कोई बच नहीं पाएगा और तो और ऐसे समय में संकट आने पर बांटने वालों की बोलती भी बंद हो जाती है। सीएम ने कहा कि जिले में लोधेश्वर महादेवा धाम का तेजी से और भव्य विकास किया जा रहा है।महादेवा रोड को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन बनाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में काशी, विंध्याचल,नैमिष धाम के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है।

सीएम योगी ने अपने 40 मिनट के भाषण में सनातन को केंद्र में रखा और निशाने पर सपा सरकार रही। सीएम ने कहा कि कितना दुख हुआ था लोगो को, जब समाजवादी पार्टी के सरकार के समय हाकी के इस महान खिलाड़ी ने जिसने पूरा जीवन भारत के राष्ट्रीय खेल को समर्पित किया था।कितना हृदय विदारक क्षण था,जब उनकी हवेली बिकने की नौबत आई थी,तब हमारी जब सरकार आई तो हमने कहा केडी सिंह बाबू की हवेली बिकेगी नहीं,सरकार उसका पैसा चुकायेगी और सरकार बाबू केडी सिंह की स्मृतियों को पुनर्जीवित करेंगे। काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर काशी विश्वनाथ धाम की कॉरिडोर बनेगा।

सीएम योगी ने कहा कि विरासत तो सनातन धर्म की पहचान है।याद रखना,इसी विरासत के संरक्षण,सनातन मूल्यों की रक्षा करने के लिए अलग अलग समय मे अलग अलग महापुरुषों ने अपना योगदान दिया।राजा बलभद्र सिंह,लाखन पासी ने यही काम किया था।,देश को गुलामी से मुक्त करने के लिए महाराजा बिजली पासी ने यही काम किया था,यही योगदान दिया था महाराज सुहेलदेव और महाराणा प्रताप ने,छत्रपति शिवाजी महराज और गुरु गोबिंद सिंह जी महराज ने। सीएम ने कहा कि आज हम उन्हें इसी लिए याद करते हैं कि उन्होंने देश की स्वाधीनता को बनाये रखने के लिए योगदान दिया।

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और काग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारी सरकार ने देश और सनातन के लिए काम करने वाले हर महापुरुष को सम्मान दिया है। पिछली सरकार के पास बाराबंकी के महादेवा व पारिजात के विकास और केडी सिंह बाबू् के नाम को स्मारक बनाने के लिए पैसा नहीं था। उनका पैसा तो पैसा कब्रिस्तान के विकास के लिए था।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने से बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं।हम इनकी सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते हैं। सीएम ने विपक्ष पर जातीय राजनीति और तुष्टिकरण का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि पहले की सरकारों की वरीयता में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और सांस्कृतिक धरोहरों की उपेक्षा था, हम इसके उलट हैं। सीएम ने राजा बलभद्र सिंह चहलारी, केडी सिंह बाबू और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर दयाल शुक्ला सहित क्षेत्र की विभूतियों को नमन किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 2027 के चुनाव का एजेंडा तय कर दिया है।साल 2017 में रामनगर विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में योगी देवा में 24 घंटे और महादेवा में दो घंटे बिजली देने की बात उठाने के बाद सत्ता में आ गए थे। इसके बाद से ही योगी के वृत्त में आए रामनगर और महादेवा को अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल कर लिया गया था। योगी ने महादेवा कारिडोर को काशी विश्वनाथ की तरह बनाने का संकल्प लिया, जो आज साकार होने की ओर बढ़ गया।

More news