आईएमडी का अलर्ट,लखनऊ,बनारस,आजमगढ़,बलिया में भारी बारिश,आधा यूपी रहेगा सूखा
आईएमडी का अलर्ट,लखनऊ,बनारस,आजमगढ़,बलिया में भारी बारिश,आधा यूपी रहेगा सूखा

11 Jul 2026 |   34



 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मानसून अपने शबाब पर है।हालांकि कहीं भीषण बारिश तो कहीं बिलकुल सूखा है।मौसम विभाग ने 12 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया है।पूर्वी यूपी के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।अगले 48 घंटों में पूरे यूपी के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी।लखनऊ,वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या समेत 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी सक्रियता बढ़ने से प्रादेशिक वर्षा का औसत पूरा होते दिख रहा है।अगले 48 घंटों के दौरान यूपी के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, लेकिन जलभराव और आकाशीय बिजली का खतरा बढ़ जाएगा।

20 जिलों में भारी बारिश

आईएमडी ने पूर्वी और मध्य यूपी के लगभग 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में बिजली चमकने और वज्रपात जैसी घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।इसे देखते हुए आईएमडी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में रविवार को भारी बारिश होने की संभावना

बस्ती,संतकबीर नगर,गोरखपुर,देवरिया,आजमगढ़,वाराणसी, जौनपुर,मऊ,बलिया,प्रतापगढ़,अयोध्या,अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर,अमेठी,रायबरेली,लखनऊ,बाराबंकी,हरदोई उन्नाव और सीतापुर में भारी बारिश होने की संभावना है।इन सभी जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी अत्यधिक आशंका है।

मेरठ में टूटा रिकॉर्ड,मुजफ्फरनगर हुआ पानी-पानी

उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है,पिछले 24 से 36 घंटों में पश्चिमी यूपी के जिलों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई।आंकड़ों के मुताबिक यूपी में सबसे अधिक 315 मिमी बारिश मेरठ में हुई, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।मुजफ्फरनगर में भी 270.1 मिमी की भारी बारिश हुई है।लखनऊ में भी गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।इस दौरान यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।

More news