दिल्ली में कैसे महिलाओं को मिलेंगे ढाई हजार रुपये, आवेदन के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स
दिल्ली में कैसे महिलाओं को मिलेंगे ढाई हजार रुपये, आवेदन के लिए तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स

03 Mar 2025 |  24





नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 साल का सियासी वनवास खत्मकर प्रचंड जीत हासिल कर सरकार बनाई है।सरकार बनने के बाद भाजपा अपने चुनावी घोषणाओं को लागू करने में जुट गई है।शपथ ग्रहण के दिन ही कैबिनेट की पहली बैठक में दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की घोषणा की गई थी।साथ ही कैग की रिपोर्ट भी सदन में पेश करने का ऐलान किया गया।साथ ही उसी दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट के साथ यमुना आरती करने वसुदेव घाट पहुंचीं।दिल्ली विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भाजपा ने यमुना की सफाई, आयुष्मान भारत योजना को लागू करने सहित कई घोषणाएं की थी।भाजपा ने एक और बड़ी घोषणा की थी।

भाजपा ने चुनाव से पहले महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये देने की थी।अब भाजपा इसे पूरा करने का फैसला किया है।इसके तहत दिल्ली की सभी पात्र महिला को हर महीने ढाई रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।यह योजना ऑनलाइन उपलब्ध होगी और सभी पात्र महिलाएं इसके लाभ के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकती हैं।

पहली किस्त की तिथि

इस योजना के तहत सभी पात्र महिला लाभार्थियों को पहली किस्त 8 मार्च 2025 को दी जाएगी।

पात्रता मानदंड

उम्मीदवार महिला नागरिक होनी चाहिए,महिला का दिल्ली का स्थायी निवासी होना चाहिए,महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए,पात्र महिला के पास बैंक खाता होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड,राशन कार्ड,पते का प्रमाण,मोबाइल नंबर

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की सामाजिक स्थिति को सुधारना है। इस योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वे अपने खर्चों को खुद संभाल सकें और किसी पर निर्भर न रहें। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए और वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से होनी चाहिए। वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी।

More news