दिल्ली में 12 फरवरी को छुट्टी घोषित,एलजी ने लिया बड़ा फैसला,जानें क्या है वजह
दिल्ली में 12 फरवरी को छुट्टी घोषित,एलजी ने लिया बड़ा फैसला,जानें क्या है वजह

10 Feb 2025 |  43




नई दिल्ली।दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 12 फरवरी को लेकर ब़ड़ा फैसला किया है।एलजी ने इस दिन छुट्टी घोषित की है।गुरु रविदास जयंती की वजह से ये छुट्टी घोषित की गई है। इससे पहले गुरु रविदास जयंती पर रिस्ट्रिक्टेड होलीडे होता था। रिस्ट्रिक्टेड होलीडे एक वैकल्पिक छुट्टी होती थी,जिसे कर्मचारी चुन सकते थे कि वे इसे लेना चाहते हैं या नहीं।

कौन थे गुरु रविदास

संत रविदास का जन्म यूपी के वाराणसी के एक गांव में हुआ माना जाता है।रविदास जूता बनाने का काम करते थे। रविदास एक आध्यात्मिक गुरू थे,जिस समय रविदास का जन्म हुआ उस समय उत्तर क्षेत्र में मुगलों का शासन था।कई बार मुगलों द्वारा कोशिश की गई कि रविदास मुसलमान बन जाएं, जिससे उनके अनुयायी भी मुसलमान बन जाएंगे,लेकिन रविदास ने ऐसा नहीं किया।रविदास तो अपनी शिक्षाओं से लोगों के अंदर प्रकाश की किरण लाना चाहते थे। रविदास बराबरी में यकीन रखते थे और उनका आचरण सभी के लिए समान था।

सियासी गलियारों में चर्चा

दिल्ली में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारी हार मिली है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 27 साल का सियासी वनवास खत्म कर प्रचंड जीत हासिल की है।ऐसे में एलजी का ये फैसला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।अगर चुनाव की बात करें तो भाजपा ने दिल्ली की 70 में से 48 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है,जबकि आप को सिर्फ 22 सीटें मिली हैं।वहीं कांग्रेस को इस बार भी जीरो पर आल आउट हो गई।पिछले विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को आठ सीटें मिली थीं।कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।हालांकि अभी भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा फाइनल नहीं किया है।इस पर मंथन जारी है।

More news