5 हजार वोट भी नहीं हासिल कर सकीं कांग्रेस की पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ,जमानत जब्त
5 हजार वोट भी नहीं हासिल कर सकीं कांग्रेस की पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ,जमानत जब्त

08 Feb 2025 |  46





नई दिल्ली।दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और पूरी पार्टी के लिए हताशा का परिणाम लेकर आया है। विधानसभा चुनाव में पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी शून्य पर आउट हो गई है।कांग्रेस इस बार भी दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल सकी है।हालत यह है कि कांग्रेस के सिर्फ तीन प्रत्याशी 25 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर सके हैं।यूपीए-2 सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं कृष्णा तीरथ 5 हजार वोट भी नहीं पा सकीं।इससे कांग्रेस की खस्ता हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

डाॅक्टर. मनमोहन सिंह की सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभालने वाली कृष्णा तीरथ को कांग्रेस ने इस बार पटेल नगर विधानसभा नंबर 24 से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन कृष्णा की जमानत जब्त हो गई है।पटेल नगर नंबर 24 से आम आदमी पार्टी के प्रवेश रत्न ने 4049 मतों से जीत हासिल की है। प्रवेश को 57512 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी राजकुमार आनंद को 53463 वोट मिले हैं।कांग्रेस नेता कृष्णा तीरथ को 4654 वोट ही मिले। कृष्णा तीरथ की जमानत जब्त हो गई है।

More news