अयोध्या रामलीला में मिस यूनिवर्स रिया बनेंगी मां सीता,मनोज तिवारी समेत 42 फिल्म स्टॉर करेंगे मंचन
अयोध्या रामलीला में मिस यूनिवर्स रिया बनेंगी मां सीता,मनोज तिवारी समेत 42 फिल्म स्टॉर करेंगे मंचन

01 Oct 2024 |  63




अयोध्या।रामनगरी अयोध्या की रामलीला पूरी दुनिया में मशहूर है।इस बार की रामलीला को भव्य बनाने में 42 फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी।फिल्मी हस्तियों से सजने वाली रामनगरी अयोध्या की रामलीला की शुरुआत होने वाली है। 3 अक्टूबर से रामनगरी अयोध्या के श्री राम ऑडिटोरियम में राम लीला का मंचन किया जाएगा।फिल्म जगत के 42 कलाकार अलग-अलग पात्रों पर नजर आएंगे।इस बार खास बात यह है कि फिल्मी हस्तियों की रामलीला में मां सीता के किरदार में मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया शिधा निभाएंगी।

इतना ही नहीं इस वर्ष के रामलीला में भोजपुरी सुपरस्टार समेत हिंदी जगत के कई बड़े सुपरस्टार प्रभु राम की लीला पर अलग-अलग मंचन भी करेंगे,जिसमें भाजपा सांसद मनोज तिवारी बाली की भूमिका में नजर आएंगे,तो भाजपा सांसद रवि किशन सुग्रीव के किरदार में नजर आएंगे।इस बार की रामलीला में भाग्यश्री वेदमाती तो मालिनी अवस्थी माता शबरी की भूमिका निभाएंगी।

इसके अलावा बिंदु दारा सिंह भगवान शंकर तो राजा मुराद राजा दशरथ, राकेश बेदी राजा जनक तो विनय सिंह कुंभकरण, निरंजन नारंग मुनि की भूमिका निभाएंगे।इसके साथ ही फिल्मी हस्तियों की रामलीला में प्रभु राम की भूमिका वेद सागर निभाएंगे तो भरत की भूमिका राज मथुर निभाएंगे।

फिल्मी हस्तियों की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि इस वर्ष अयोध्या में होने वाली रामलीला का मंचन 3 अक्टूबर से शुरू होगा।पहली बार इस लीला में बॉलीवुड के 42 कलाकार नजर आएंगे तो मिस यूनिवर्स रिया माता सीता की भूमिका निभाएंगी।

बता दें कि भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार फिल्मी हस्तियों की रामलीला श्री राम ऑडिटोरियम में हो रहा है,जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।भूमि पूजन भी कर लिया गया है।रामलीला में देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी निमंत्रण भेजा गया है।

More news