सपा मुखिया अखिलेश यादव के मानसून ऑफर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार,कहा-मुंगेरीलाल के हसीन सपने,2027 में 47 पर समेटेंगे
सपा मुखिया अखिलेश यादव के मानसून ऑफर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार,कहा-मुंगेरीलाल के हसीन सपने,2027 में 47 पर समेटेंगे

19 Jul 2024 |  51



ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी


लखनऊ।उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के अंदर खींचतान का सिलसिला चल रहा है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर कयासों का बाजार गर्म है।इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक दिन पहले आग में घी डालने का काम किया। अखिलेश यादव ने इशारों ही इशारों में मानसून ऑफर दे दिया और कह दिया कि 100 लाओ, सरकार बनाओ।अब एक दिन बाद खुद केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के पोस्ट पर पलटवार किया है।

वर्तमान और भविष्य खतरे में

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि मानसून ऑफर को 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को 47 सीट पर जनता और कार्यकर्ता फिर समेटेंगे।एक डूबता जहाज और समाप्त होने वाला दल (सपा) जिसका वर्तमान और भविष्य खतरे में है। वह मुंगेरलील के हसीन सपने देख सकता है, लेकिन पूरे नहीं हो सकते हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 के चुनाव परिणाम दोहराएंगे, उत्तर प्रदेश में फिर से कमल की सरकार बनाएंगे।

ये है पूरा मामला

बता दें कि एक इंटरव्यू में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बहुत कमजोर आदमी कहा था।अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्होंने (केशव प्रसाद मौर्य)मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा था,उन्हें 100 विधायक मिलने चाहिए।अखिलेश यादव ने एक बार दावा किया था कि उनके पास 100 से अधिक विधायकों का समर्थन है। उन्हें विधायक मिल जाने चाहिए,समाजवादी पार्टी उन्हें (मुख्यमंत्री के लिए) समर्थन देगी। इसी इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने कहा था कि अपमानित होने के बावजूद वह केशव प्रसाद मौर्य के साथ हैं।

More news