लखनऊ।उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की चपेट में है।इससे अभी राहत नहीं मिलने वाली है।मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 30 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे सकता है।तब तक लू और तीखी धूप का दौर जारी रहने की संभावना है।
रविवार को तराई,अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी
रविवार के लिए तराई,अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इनमें 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्से रविवार को तेज तपिश की चपेट में रहेंगे।आज शनिवार को प्रयागराज 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ यूपी का सबसे गर्म शहर रहा।बांदा, कानपुर और फतेहपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार को यूपी के कई जिलों में चली लू
शनिवार को लखनऊ,हरदोई,कानपुर,बांदा,बहराइच,बलिया, सुल्तानपुर,सोनभद्र,अलीगढ़,बरेली,शाहजहांपुर,झांसी, बिजनौर,मुरादाबाद,फतेहपुर और फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में लू चली।लखीमपुर खीरी,प्रयागराज,वाराणसी और गाजीपुर में तेज लू चली।
जानें वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने क्या बताया
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों में मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने और तेजी से आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।जुलाई की शुरुआत अच्छी मानसूनी बारिश से होने के आसार हैं।
जानें किन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
प्रतापगढ़,गोंडा,बलरामपुर,श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर खीरी, सीतापुर,बाराबंकी,अमेठी,सुल्तानपुर,अयोध्या और आसपास के जिलों में मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।