भारी पड़ी सीमा हैदर,पाकिस्तानी पति से लड़ाई में मार ग‌ई बाजी,सचिन की गई बल्ले-बल्ले
भारी पड़ी सीमा हैदर,पाकिस्तानी पति से लड़ाई में मार ग‌ई बाजी,सचिन की गई बल्ले-बल्ले

13 Feb 2026 |   33



 

ग्रेटर नोएडा।सोशल मीडिया पर वायरल रहने वाली सीमा हैदर को तो आप जानते ही होंगे।वही सीमा हैदर जो 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से चारों बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भारत आ गई थी।इसके बाद सीमा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रही।अब पाकिस्तानी पति से चल रही कानूनी लड़ाई में सीमा ने एक जंग अपने नाम कर ली है।सीमा फिलहाल सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहती हैं।

जंग में हार गया पाकिस्तानी पति गुलाम

पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के खिलाफ एक जंग जीतकर बाजी मार ली है,लेकिन दोनों के बीच कानूनी लड़ाई जारी है। लंबे समय से चल रही कुश्ती में गुलाम को बड़ी शिकस्त मिल गई है।एक तरफ सीमा यूट्यूब से होने वाली कमाई से सचिन का न सिर्फ घर चला रही है,बल्कि नया मकान भी बनवा दिया है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी पति गुलाम गाली दे देकर अब थक चुका है। उसने थककर अब सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।

पाकिस्तानी पति का भी हुआ फायदा

दरअसल सीमा हैदर के भारत आने के बाद जब वह पकड़ी गई तो मीडिया और सोशल मीडिया में हंगामा मच गया।इस मौके का फायदा उठाते हुए सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने भी सोशल मीडिया पर एंट्री मारी।सीमा की तरह वह भी फेसबुक,इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर मशहूर हो गया। एक तरफ लोग सीमा की प्रेम कहानी सुनते तो दूसरी तरफ गुलाम की झुंझलाहट को देखते थे।लाइक्स,कॉमेंट और व्यूज के जरिए होने वाली कमाई ने हैदर को भी एक नया रोजगार दे दिया था।

सोशल मीडिया से की पकड़ मजबूत

गुलाम हैदर रोज वीडियो बनाने लगा।कभी लाइव आकर तो कभी लंबे-लंबे वीडियो बनाकर व्यूज बढ़ाने लगा।कभी सीमा हैदर को गालियां देता,कभी उसका नाम लेकर थूकता,कभी अपने बच्चों को वापस पाने की तड़प दिखाता,कभी भारत सरकार से बच्चों की वापसी के लिए गुहार लगाता था।इधर से सीमा कुछ कहती तो अगले दिन गुलाम उसका जवाब लेकर हाजिर होता था।सीमा के डांस वीडियो,सचिन के साथ रोमांस, सचिन के बच्चे की मां बनने से जुड़े वीडियो पर गुलाम हर दिन यूट्यूब लाइव करने लगा।

अब गायब हो गया गुलाम

कुछ दिन इसी तरह का माहौल रोजना देखने को मिलता रहा। बाद में धीरे-धीरे सीमा हैदर के व्यूज बढ़ते चले गए,तो दूसरी तरफ एक ही बात को हर दिन दोहराने से गुलाम हैदर के व्यूज कम होने लगे।धीरे-धीरे गुलाम वीडियो बनाना कम कर दिया और अब पिछले एक महीने से पूरी तरह गायब हो चुका है। इंस्टाग्राम,फेसबुक के साथ ही गुलाम ने यूट्यूब पर भी आना बंद कर दिया है।गुलाम आखिरी बार करीब एक महीने पहले यूट्यूब पर लाइव हुआ था और तब उसने सीमा की बजाय बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर अपनी भड़ास निकाली थी। डॉ. नुसरत का हिजाब हटाए जाने से वह बौखलाया हुआ था।

यूट्यूब की कमाई से सीमा के मजे

एक तरफ जहां गुलाम हैदर शांत पड़ चुका है,तो दूसरी तरफ सीमा हैदर पूरी तरह एक व्लॉगर बन चुकी है।बच्चों को पालने से लेकर बाहर जाने और घर के कामकाज से जुड़े वीडियो बनाकर सीमा यूट्यूब से अच्छी कमाई कर रही है। सीमा ने कभी अपनी कमाई का खुलासा तो नहीं किया,लेकिन हाल ही में उसने हमें एक बार फिर कहा कि यूट्यूब की कमाई से ही सचिन का घर चल रहा है और उन्होंने नया मकान भी बनवा लिया है। सचिन दूसरी बार पिता बनने जा रहा है, तो सीमा छठे बच्चे को जन्म देने वाली है।

More news