बजट भाषण में सुरेश खन्ना ने सीएम की तारीफ में पढ़ी शायरी,गा रहा है गीत यूपी,योगी जी के नाम का
बजट भाषण में सुरेश खन्ना ने सीएम की तारीफ में पढ़ी शायरी,गा रहा है गीत यूपी,योगी जी के नाम का

11 Feb 2026 |   27



 

लखनऊ।योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को बजट पेश किया।इस दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जहां एक तरफ़ उत्तर प्रदेश के विकास के आकड़ों की बखान किया और सरकार के कामकाजों को गिनाया तो वहीं शेरों-शायरी का भी जलवा देखने को मिला।बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने अपने ख़ास अंदाज में मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए शायरी की।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पढ़ते हुए सीएम योगी की प्रशंसा करते हुए जमकर कसीदे पढ़े और उनके नेतृत्व में हुए कामों का जिक्र किया।सुरेश खन्ना ने शायरी करते हुए कहा- काबिले तारीफ है,अंदाज एक-एक काम का..गा रहा है गीत यूपी योगी जी के नाम का।

सुरेश खन्ना ने कहा कि सीएम योगी ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन से यूपी के विकास के लिए अथक प्रयास किया हैं और उनका संकल्प है कि यही जुनून यही ख़्वाब मेरा है, दीया जलाकर रौशनी कर दूं जहां अंधेरा है,इसके बाद सदन में बीजेपी विधायकों ने जमकर टेबल थपथपाकर उनका स्वागत किया।

सुरेश खन्ना ने अपने भाषण में योगी सरकार की लोकलुभावन योजनाओं का भी जिक्र किया।एक और शायरी करती हुए उन्होंने कहा कि सितारा बन के आसमां में वहीं चमकते हैं, डुबो देते हो जो अपने आपको पसीने में।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में युवाओं, महिलाओं,किसानों नौकरियों समेत हर क्षेत्र पर सरकार के किए कामों को गिनाया और आने वाले योजनाओं की भी जानकारी दी।सुरेश खन्ना ने कहा कि इस बार का बजट पिछले सरकार की तुलना में क़रीब 12.2 फ़ीसद ज्यादा है।राज्य सरकार राजकोषीय प्रबंधन एवं ऋण नियंत्रण के लिए हमेशा से पूरी तरह प्रतिबद्ध है।इस बजट से राज्य के विकास को गति को मिलेगी और योजनाओं पर तेजी से काम होगा।

More news