बस्ती।उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तैनात दरोगा अजय गौड़ का शव अयोध्या में सरयू नदी से बरामद हुआ है।अजय पिछले तीन-चार दिन से लापता थे।परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।काफी खोजबीन के बाद अब अजय का शव मिला है।अजय का शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है।पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।जांच-पड़ताल की जा रही है।
अजय परसरामपुर थाने में थे तैनात
आपको बता दें कि अजय गौड़ बस्ती के परसरामपुर थाने में तैनात थे। 5 फरवरी की शाम से अजय रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए थे।अजय ने आखिरी बार पत्नी से बात की थी,जिसके बाद से उनका फोन बंद जा रहा था।जब पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो अजय की बाइक सदर कोतवाली के अमहट नदी के घाट पर बनी पुलिस चौकी के पास मिली,जिसके बाद अजय की तलाश और तेज कर दी गई।नदी में गोताखोरों को उतारकर भी तलाश की गई,लेकिन उनका का कुछ अता पता नहीं चल सका। पत्नी-बच्चे अजय गौड़ के गायब से काफी परेशान थे।पत्नी ने थाने जाकर खोजबीन का दायरा बढ़ाने की मांग की थी।अब अयोध्या में सरयू नदी से अजय का शव का बरामद हुआ है।
मामले में आया नया मोड़
मामले में नया मोड़ तब आया जब दरोगा अजय गौड़ की पत्नी ने पुरानी रंजिश का अंदेशा जताया।उन्होंने बताया कि दुबौलिया थाने में तैनाती के दौरान पुलिस कस्टडी से छूटे एक युवक की मौत हो गई थी,जिसके बाद उसके परिजनों ने उनके पति को जान से मारने की धमकी दी थी।सीसीटीवी फुटेज में आखिरी बार एक फॉलोवर अजय के साथ बाइक पर दिखा था।एडिशनल एसपी श्यामाकांत के मुताबिक गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस,सर्विलांस और एसओजी की टीमें दरोगा की सकुशल बरामदगी के लिए जुटी हुई थी।