सीएम युवा योजनाःयोगी सरकार बिना ब्याज युवाओं को दे रही 10 लाख का लोन,जानें कैसे मिलेगा
सीएम युवा योजनाःयोगी सरकार बिना ब्याज युवाओं को दे रही 10 लाख का लोन,जानें कैसे मिलेगा

10 Feb 2026 |   20



 

लखनऊ।योगी सरकार ने युवाओं को रोजगार के लिए बड़ा मौका दिया है।सीएम युवा योजना के तहत योगी सरकार युवाओं को ब्याज मुक्त और गारंटी फ्री लोन दे रही है।अगर कोई युवा नौकरी की बजाय खुद का बिजनेस शुरू करना चाहता है तो उसे 10 लाख रुपये तक लोन मिल सकता है। सरकार इसके लिए ब्याज भी नहीं लेगी।युवाओं को कोई गारंटी भी नहीं देना पड़ेगा।योगी सरकार इस साल 1.50 लाख युवाओं को लोन देने का लक्ष्य भी रखा है।

क्या है सीएम युवा योजना

दरअसल योगी सरकार यूपी के युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सीएम युवा योजना चला रही है। इसके तहत सरकार युवाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए 5-10 लाख रुपये तक बिना ब्याज के लोन देती है। युवा परेशान न हो,इसके लिए किसी प्रकार की गारंटी देने की जरुरत भी नहीं है।इसके अलावा ट्रेनिंग भी दिलाती है।योगी सरकार हर साल कम से कम एक लाख युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रही है। लोन चुकाने की शर्ते भी आसान है। 

सीएम युवा योजना के लिए पात्रता मानदंड

युवक यूपी का निवासी होना चाहिए,लोन लेने वाले की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए,युवा कम से कम 8वीं क्लास की परीक्षा पास किया हो,उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा चलाए जा रहे किसी भी कौशल विकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित होना चाहिए,आवेदक ने पिछले समय में केंद्र या राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी भी योजना के तहत ब्याज या पूंजी सब्सिडी के रूप में कोई लाभ नहीं उठाया हो।

कौन-कौन से देने होंगे दस्तावेज

पहचान प्रमाण,आधार कार्ड,वोटर आईडी कार्ड,पैन कार्ड,जाति प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र,पते का प्रमाण,बैंक खाता पासबुक,शिक्षा से संबंधित सभी दस्तावेज़,पासपोर्ट साइज़ फोटो,ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर,विकलांगता प्रमाण पत्र,यदि लागू हो और कोई अन्य दस्तावेज़ यदि आवश्यक हो।

युवा उद्यमी विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन

इस तरह करें आवेदन।सबसे पहले यूपी युवा साथी पोर्टल पर जाएं।रजिस्टर बटन पर क्लिक करें,अपना मोबाइल नंबर टाइप करें और OTP पाएं,OTP वेरिफाई करें,रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और वेरिफाई करें और सबमिट करें।

More news