गजब:ब्रह्मोस के साथ सीएम योगी,सोशल मीडिया पर बदली तस्वीर
गजब:ब्रह्मोस के साथ सीएम योगी,सोशल मीडिया पर बदली तस्वीर

12 Feb 2026 |   31



ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी 

लखनऊ।हिंदुत्व के फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल बुधवार को भारी-भरकम बजट पेश किया।बजट पेश होने के बाद सीएम ने सोशल मीडिया पर अपनी कवर तस्वीर बदल दी है।इस नई तस्वीर में सीएम ब्रह्मोस मिसाइल के साथ नजर आ रहे हैं। सीएम के ऑफिशियल एक्स अकाउंट और फेसबुक पर नई कवर तस्वीर लगा दी गई है।

डिफेंस काॅरिडोर के निर्माण के बाद ब्रह्मोस का हो रहा निर्माण 

डिफेंस कॉरिडोर के निर्माण के बाद अब लखनऊ में ब्रह्मोस का निर्माण हो रहा है।यह तस्वीर उसी की सफलता को दिखाती है।तस्वीर से साफ है कि सीएम योगी विकास की बड़ी परियोजनाओं के साथ-साथ सुरक्षित उत्तर प्रदेश और सशक्त भारत की झलक का संदेश दे रहे हैं। माना जा रहा है कि सीएम न केवल उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति, बल्कि सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का एक बड़ा संदेश दिया है।

विशेषज्ञों का ये है मानना 

विशेषज्ञों का मानना है कि बजट में महिलाओं,किसानों और बुनियादी ढांचे पर जोर देने के बाद,इस कवर तस्वीर के जरिए योगी सरकार ने अपनी हार्ड पावर वाली छवि को मजबूती दी है। यह तस्वीर दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश अब केवल खेती-किसानी का प्रदेश नहीं, बल्कि अत्याधुनिक हथियारों के निर्माण का भी केंद्र बन रहा है।

बजट 2026-27 और नयी यूपी

बुधवार को पेश किए गए 9.12 लाख करोड़ रुपये के बजट में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास पर बड़ा दांव खेला गया है।नई प्रोफाइल और कवर तस्वीर इसी बदलाव की प्रतीक मानी जा रही है।तस्वीर में मिसाइल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की झलक दिखाने की कोशिश है।यह संदेश देती है कि प्रदेश अब डिफेंस हब बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा चुका है।

ब्रह्मोस और रक्षा गलियारा

कवर तस्वीर में ब्रह्मोस मिसाइल का दिखना महज एक संयोग नहीं,बल्कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक कायाकल्प का प्रतीक है। लखनऊ में ब्रह्मोस नेक्स्ट जनरेशन मिसाइल निर्माण केंद्र का काम युद्धस्तर पर चल रहा है,जिसे सीएम योगी अपना ड्रीम प्रोजेक्ट मानते हैं।यह तस्वीर विश्व को यह संदेश देती है कि जिस उत्तर प्रदेश को कभी बीमारू राज्य कहा जाता था, वह अब वैश्विक स्तर के अत्याधुनिक हथियार बनाने की क्षमता रखता है।

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के छह नोड्स...

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के छह नोड्स (लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, अलीगढ़ और चित्रकूट) के माध्यम से योगी सरकार ने निवेश के नए द्वार खोले हैं।ब्रह्मोस की उपस्थिति यह भी दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश अब भारत की सामरिक सुरक्षा का ग्रोथ इंजन बन चुका है।यह हार्ड पावर न केवल प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करती है, बल्कि लाखों युवाओं के लिए रोजगार और तकनीकी विकास के नए अवसर भी पैदा कर रही है।

बता दें कि सीएम योगी के फेसबुक पर 11 मिलियन से ज्यादा और एक्स पर 32.6 मिलियन से ज्यादा फालोवर हैं।सीएम के इस डिजिटल बदलाव को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।सीएम के प्रशंसक इसे नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर बता रहे हैं।

More news