नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर थमने के बाद अब एक फिर भीषण गर्मी वापस लौट आई है।दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई ऐसे राज्य हैं,जहां भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है।अब बारिश कब से शुरू होगी लोगों के मन ये सवाल है, तो मौसम विभाग ने मानसून और बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में अगला सप्ताह गर्म रहने वाला है।आईएमडी ने इस हफ्ते उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश,पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावाना जताई है।
आईएमडी का मानना है कि 11 जून तक उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी भारत का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है।12 जून से मानसून फिर तेजी से आगे बढे़गा।फिर जल्द ही मानसून मध्य और पूर्वी भारत में पहुंच जाएगा,इसके बाद बारिश देखने को मिल सकती है।
दिल्ली-एसनीआर की बात करें तो अभी यहां मानसून के पहुंचने में समय लगेगा।दिल्ली-एनसीआर में मानसून जून महीने के अंत में पहुंचेगा। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर में 29 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है।भारत में इस बार मानसून की समय से पहले एंट्री हुई थी,जिससे उमीाद जताई जा रही है कि दिल्ली में भी मानसून समय से तीन-चार दिन पहले पहुंच सकता है।
अब मानसून कमजोर हो गया है,ऐसे में कहा जा रहा है कि अब ये दिल्ली में छह से सात दिन की देरी से पहुंच सकता है। फिलहाल दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।अभी दिल्ली वालों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है।शनिवार को दिल्ली में पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,आज राजधानी में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा,सोमवार को अधिकतम 42 और मंगलवार को 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
यूपी में गर्मी सितम ढा रही है।इस समय यूपी में दिन के समय तेज धूप हो रही है।फिलहाल 11 जून तक बरसात होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।9 से 11 जून के दौरान बुन्देलखण्ड, विंध्य और उससे सटे क्षेत्रों में लू चल सकती है। 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पुरवा हवाएं एक्टिव हो सकती हैं, जिससे बारिश शुरू हो सकती है।