पाकिस्तान से दोस्ती निभाने वाले देश में आईफोन 17 प्रो है सबसे महंगा,इस देश में है सबसे सस्ता
पाकिस्तान से दोस्ती निभाने वाले देश में आईफोन 17 प्रो है सबसे महंगा,इस देश में है सबसे सस्ता

04 Aug 2026 |   111



 

नई दिल्ली। विश्व में अब तक तीन अरब से ज्यादा आईफोन बेचे जा चुके हैं।आईफोन के लिए विश्व की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है,लेकिन अलग-अलग देशों में इसकी कीमत अलग-अलग है।जानिए किस देश में सबसे महंगा है यह स्मार्टफोन और कहां सबसे सस्ता है।

भारत भी आईफोन का बड़ा मैन्युफैक्चरर बनकर उभरा है,लेकिन भारत में आईफोन कीमत अब भी विश्व के कई देशों के मुकाबले अधिक है।अलग-अलग देशों में आईफोन की कीमत अलग-अलग है।इनमें इंपोर्ट ड्यूटी,रेगुलेटरी फीस, डेवाइस स्पेसिफिक टैक्स और करेंसी मूवमेंट शामिल है।

 
Visual Capitalist के मुताबिक आईफोन 17 प्रो की कीमत तु्र्की में सबसे ज्यादा है।पाकिस्तान का दोस्त माने जाने वाले तुर्की में इस स्मार्टफोन की कीमत 2,592 डॉलर है,ये अमेरिका के मुकाबले 119 फीसदी ज्यादा है।अमेरिका में इसकी कीमत 1,181 डॉलर है,ब्राजील ($2,260), मिस्र ($1,872), हंगरी ($1,826) और नॉर्वे ($1,687) भी उन देशों में शामिल हैं जहां आईफोन 17 प्रो की कीमत सबसे अधिक है।

भारत में कीमत

भारत में इसकी कीमत 1,427 डॉलर यानी करीब 1.36 लाख रुपये है।भारत में यह अमेरिका के मुकाबले 21 फीसदी महंगा है,लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां इस डेवाइस की कीमत अमेरिका से भी कम है।यह देश जापान है। जापान में आईफोन 17 प्रो की कीमत 1,121 डॉलर है।साउथ कोरिया में इसकी कीमत अमेरिका के बराबर यानी 1,181 डॉलर है। हॉन्ग कॉन्ग में यह 1,200 डॉलर और ताइवान में 1,264 डॉलर है।

More news