आगरा।ताजनगरी आगरा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है,यहां फेसबुक वाले दोस्त से मिलने गई लड़की से रेप किया गया है।जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड की रहने वाली लड़की जब आगरा में युवक से मिलने पहुंची तो युवक ने उसे होटल के कमरे में कैद कर दिया और 12 दिन तक उसके साथ रेप किया।
ऑटो वाले ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
इसके बाद लड़की जैसे-तैसे वहां से अपनी जान बचाकर निकली।फिर रास्ते में ऑटो वाले से लिफ्ट लेकर जा रही थी तो ऑटो वाला उसे खेत में जबरदस्ती ले गया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया।अर्धनग्न हालत में लड़की ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।लड़की पिछले दो साल से आगरा में रह रही थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी हुई है।