पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि,कहा- नोएडा की घटना सरकार की नाकामी
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि,कहा- नोएडा की घटना सरकार की नाकामी

14 Apr 2026 |   32



ब्यूरो धीरज कुमार द्विवेदी 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में आज संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े धूमधाम मनाई जा रही है।यूपी में इस वर्ष आंबेडकर जयंती केवल स्मृति दिवस के रूप में नहीं,बल्कि सामाजिक न्याय, जागरुकता और जनसंपर्क के व्यापक अभियान के रूप में मनाई जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 
राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में आंबेडकर प्रतिमा पर 
पुष्पार्पित कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर अखिलेश ने सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।कहा कि हजारों साल के संघर्ष के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। हमारा संविधान सम्मान और अधिकारों का आधार है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने की मंशा रखती है।संविधान बचाने के लिए यूपी की जनता का धन्यवाद है।संविधान कागज नहीं, लोहे की तलवार है। यह न्याय और सम्मान दिलाने वाला है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि नोएडा में जो कुछ हुआ,वह इस सरकार की नाकामी की वजह से हुआ।सरकार को इसकी जानकारी थी,इसके बावजूद इसे होने दिया गया। अगर यह कोई साज़िश है,तो इसके लिए सीएम और भाजपा ज़िम्मेदार है। अखिलेश ने कहा कि 2027 में भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी।हम सब मिलकर सामाजिक न्याय का राज स्थापित करने के लिए काम करेंगे।

More news