यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस,बदल गए पूर्वांचल के इन जिलों के एसपी
यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस,बदल गए पूर्वांचल के इन जिलों के एसपी

12 Apr 2026 |   32



 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में तीन आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है।देवरिया और अंबेडकरनगर के एसपी को बदल दिया गया है।अभी हाल में भी 12 आईपीएस अफसरों को तबादला किया गया था।आइए जानें इस तबादले में किस अफसर को क्या नई जिम्मेदारी दी गई है।

अंबेडकरनगर की नई एसपी प्राची सिंह

आईपीएस प्राची सिंह को सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ से अंबेडकरनगर भेजा गया है। प्राची सिंह को अंबेडकरनगर का नया एसपी बनाया गया है।देवरिया के एसपी संजीव सुमन को पुलिस महानिदेशक से संबद्ध पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

देवरिया के नए एसपी बने अभिजीत आर शंकर

अंबेडकरनगर के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को अब देवरिया का नया एसपी बनाया गया है। अभिजीत आर शंकर 2018 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

 
12 आईपीएस अफसरों का हाल में हुआ तबादला

बता दें कि 9 अप्रैल को भी 12 आईपीएस अफसरों को तबादला हुआ था।गोंडा के अपर पुलिस अधीक्षक (ईस्ट) मनोज कुमार रावत का तबादला संभल में किया गया था।उन्हें संभल में अपर पुलिस अधीक्षक (साउथ) के तौर तैनाती मिली। मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) आयुष विक्रम सिंह का तबादला बहराइच में हुआ था। वह बहराइच अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) के तौर पर तैनाती मिली।सीतापुर के सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले का तबादला मेरठ में किया गया है। वह मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) के तौर पर भेजे गए।मेरठ के सहायक पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन,बुलंदशहर के अपर पुलिस अधीक्षक (रूरल) बनाए गए।

More news