यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले,लिस्ट में 10 जिलों के डीएम का भी नाम,शशांक त्रिपाठी को मिली अयोध्या की कमान
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले,लिस्ट में 10 जिलों के डीएम का भी नाम,शशांक त्रिपाठी को मिली अयोध्या की कमान

20 Apr 2026 |   25



 

लखनऊ।योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर दिया में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।सोमवार शाम 10 जिलों के जिलाधिकारी सहित 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया।तबादलों के तहत कई जिलों और विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले रविवार रात को 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था,इसमें 15 जिलों के डीएम शामिल थे।

बाराबंकी के डीएम रहे शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया डीएम बनाया गया है।अयोध्या के डीएम रहे निखिल टीकाराम फुंडे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है।गाजीपुर डीएम अविनाश कुमार को अलीगढ़ का नया डीएम बनाया गया है।आईएएस अरविंद सिंह,अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद को एटा का नया डीएम बनाया गया है।आईएएस अमित आसेरी,विशेष सचिव,लोक निर्माण विभाग को बांदा का नया डीएम बनाया गया है। आईएएस अंकुर लाठर,उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण को फर्रुखाबाद का नया डीएम बनाया गया है।

आईएएस कविता मीना,उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को हापुड़ का नया डीएम बनाया गया है। आईएएस ईशा प्रिया, विशेष सचिव पर्यटन विभाग को अंबेडकर नगर का नया डीएम बनाया गया है। आईएएस चर्चित गौड़, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर को सोनभद्र का नया डीएम बनाया गया है।इसके साथ ही बाराबंकी के डीएम रहे शशांक त्रिपाठी को अयोध्या की कमान दी गई है। आईएएस ईशान प्रताप सिंह बाराबंकी का नया डीएम बनाया गया है।अभी तक ईशान प्रताप सिंह विशेष सचिव मुख्यमंत्री और नागरिक उड्डयन विभाग के पद पर तैनात थे।

बता दें कि योगी सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें 15 जिलों के डीएम को बदल दिया गया था। इनमें से 8 डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का डीएम बनाया गया था। 

परिवहन विभाग की आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया था।किंजल सिंह 7 महीने पहले ही परिवहन आयुक्त बनी थीं।उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है। 

योगी सरकार ने 8 कलेक्टरों का तबादला दूसरे जिले में कर दिया था। जबकि 7 अफसरों को पहली बार डीएम के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी।जिन अफसरों को पहली बार डीएम बनाया गया था, उनमें- ब्रजेश कुमार (औरैया), आलोक यादव (शामली), अभिषेक गोयल (हमीरपुर), इंद्रजीत सिंह (सुल्तानपुर), अन्नपूर्णा गर्ग (श्रावस्ती), नितिन गौड़ (अमरोहा) और सरनजीत कौर (रायबरेली) शामिल थे। 

कल किन अफसरों का हुआ तबादला देखें लिस्ट

गौरांग राठी डीएम झांसी बने,इंद्रजीत सिंह डीएम सुल्तानपुर बने,कुमार हर्ष डीएम बुलंदशहर बने,अन्नपूर्णा गर्ग डीएम श्रावस्ती बनीं,आलोक यादव डीएम शामली बने,अरविन्द कुमार चौहान डीएम सहारनपुर बने,नितिन गौड़ डीएम अमरोहा बने,अभिषेक गोयल डीएम हमीरपुर बने,सरनीत कौर ब्रोका डीएम रायबरेली बनीं,निधि गुप्ता वत्स डीएम फतेहपुर बनीं,घनश्याम मीना डीएम उन्नाव बने,अंजमी कुमार सिंह डीएम लखीमपुर खीरी बने,इंद्रमणि त्रिपाठी डीएम मैनपुरी बने,बृजेश कुमार डीएम औरैया बने,मनीष बंसल डीएम आगरा बने,अरविंद मलप्पा बांगरी विशेष सचिव सीएम बने,
नितीश कुमार यूपीपीसीएल के जमडी बने,श्रुति एमडी दक्षिणांचल विद्युत निगम बनीं,आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त बने,किंजल सिंह सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग,
दुर्गा शक्ति नागपाल मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल बनीं,
शशि भूषण लाल सुशील प्रमुख सचिव MSME,आलोक कुमार अपर मुख्य सचिव MSME,रविंदर सिंह विशेष सचिव ऊर्जा बने,मृदुल चौधरी विशेष सचिव पर्यटन बने,अश्विनी कुमार पांडेय निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण,हर्षिता माथुर निदेशक बाल विकास विभाग,जुनैद अहमद अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर,अनीता वर्मा सिंह विशेष सचिव खाद्य विभाग बनीं,सचिन कुमार सिंह अपर निदेशक कृषि उत्पादन,बसंत अग्रवाल निदेशक कर्मचारी बीमा योजना,हिमांशु गौतम उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण,मुकेश चंद्र उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा प्राधिकरण,केशव कुमार कुलसचिव राम मनोहर लोहिया विवि,श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनीं,गामिनी सिंगला मुख्य विकास अधिकारी बदायूं,
सुनील कुमार धनवंता सीडीओ बहराइच बने,पूजा साहू मुख्य विकास अधिकारी अमेठी बनीं और रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड सीडीओ झांसी बने।

More news