नई दिल्ली।पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का शीर्ष नेतृत्व नवजोत सिंह सिद्धू की घर वापसी की जमीन तैयार करने में जुटा है।सिद्धू और नवजोत कौर को वापस लाने के लिए रोडमैप करीब-करीब तैयार हो चुका है।शीर्ष नेतृत्व जल्द ही पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद सिंह,पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया जैसे सिद्धू विरोधी पार्टी नेताओं से बात करेगा।
सूत्र के मुताबिक इस बारे में प्रारंभिक बातचीत हुई है।कांग्रेस से पत्नी के निकाले जाने के बाद सिद्धू फिलहाल कांग्रेस में है, लेकिन लगातार दोनों कांग्रेस और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधने के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस संबंध में इसी महीने के अंत तक अंतिम फैसला हो सकता है।
भाजपा की राज्य इकाई के कई नेता सिद्धू परिवार की घर वापसी के पक्ष में नहीं हैं।कैप्टन अमरिंदर से सिद्धू की अदावत कांग्रेस के समय से ही जारी है,जबकि कालिया समेत पार्टी के कुछ पुराने नेता भी नहीं चाहते सिद्धू की वापसी हो। इस संबंध में सू़त्रों ने कहा कि चूंकि अमरिंदर,रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल करने से भी पार्टी को कोई लाभ नहीं हुआ। ऐसे में इनके विरोध का बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।