डीजेबी खोद रही है सड़क,जनकपुरी जाओगे तो जाम में फंसना तय,इन रास्तों का करें प्रयोग 
डीजेबी खोद रही है सड़क,जनकपुरी जाओगे तो जाम में फंसना तय,इन रास्तों का करें प्रयोग 

09 Feb 2026 |   27



 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनकपुरी से गुजरने वाली सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार पर कुछ समय के लिए ब्रेक लग सकती है।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जनकपुरी प्रो. जोगिंदर सिंह मार्ग से गुजरने वाली गाड़ियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि जनकपुरी प्रो. जोगिंदर सिंह मार्ग पर डीजेबी की ओर से चलाए जा रहे खुदाई के काम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह एडवाइजरी जारी की है।

बंद रहेगा एक हफ्ते के लिए रोड

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया कि 9 फरवरी 2026 से आने वाले एक हफ्ते के लिए इलाके की बाकी सड़कों पर डायवर्जन किया गया है और सड़क कुछ हिस्से बंद रहेंगे।एडवाइजरी में इस रास्तों का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सलाह देते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि घर से निकलने से पहले एक जाम की स्थिति पता कर लें। साथ ही असुविधा और जाम से बचने के लिए अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चले और गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों की चयन करें।

इन रास्तों का करें प्रयोग 

नजफगढ़ रोड या आउटर रिंग रोड से C-2B जनकपुरी की ओर आने वाले वाहनों को इन वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।जाम और असुविधा से बचने के लिए पंख रोड वाया लाल साई मार्ग,जेल रोड वाया लाल साई मार्ग,धर्म मार्ग वाया लाल साई मार्ग होते हुए अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।

इन रास्तों का भी कर सकते हैं प्रयोग 

डिस्ट्रिक्ट सेंटर,जनकपुरी की ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए लाल साई मार्ग से जेल रोड,लाल साई मार्ग से धर्म मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।

यात्रियों को दी गई सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने,सुझाए गए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करने और इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है।ट्रैफिक संकेतों और सलाह का पालन करने से खुदाई की अवधि के दौरान जाम कम करने और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

More news